शुरू हुईं नेहा कक्कड़ की शादी की रस्मे, मेहंदी लगवाते आईं नजर
शुरू हुईं नेहा कक्कड़ की शादी की रस्मे, मेहंदी लगवाते आईं नजर
Share:

नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। आप जानते ही होंगे वह पंजाबी गाने गाकर सुर्ख़ियों में आईं हैं और इस बार अपनी शादी के चलते चर्चाओं में छाई हैं। वैसे नेहा कक्कड़ की शादी रोहनप्रीत सिंह संग होने वाली है। दोनों अपने प्यार का खुलासा सोशल मीडिया पर कर चुके हैं। दोनों को आए दिन एक दूजे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा जा रहा है। नेहा और रोहनप्रीत दोनों का ही बीते दिनों एक लव सॉन्ग आया है जिसका नाम 'नेहू दा ब्याह' है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by tellytalky (@tellytalky) on

अब उस सांग के बाद दोनों असलियत में भी शादी करने वाले हैं। जी हाँ, काफी समय से लोगों को कन्फ्यूजन थी कि नेहा केवल अपने आने वाले गाने 'नेहू दा ब्याह' के प्रमोशन के लिए शादी का स्टंट कर रही हैं लेकिन हाल ही में आईं तस्वीरों और वीडियोज से पता चलता है कि दोनों सच में शादी करने जा रहे हैं। जी दरअसल बीते गुरुवार को नेहा कक्कड़ शादी के लिए अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। सामने आई खबरों के मुताबिक, यहां दोनों रजिस्टर शादी करेंगे और उसके बाद दोनों 26 अक्टूबर को सिख रीति-रिवाजों से मोहाली में शादी करने वाले हैं।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा अपने भाई टोनी, बहन सोनू और करीबी रिश्तेदारों के साथ दिल्ली के लिए रवाना होती दिखाई दे रहीं हैं। कैप्शन में नेहा ने लिखा है, 'चलो नेहू-प्रीत की वेडिंग। वेडिंग स्टार्ट हो गई।' वैसे इस समय वायरल हो रहीं तस्वीरों में एक तस्वीर में नेहा कक्कड़ मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं जिससे यह साफ़ हो रहा है कि अब वह शादी करने जा रहीं हैं।

शहजाद देओल के सपोर्ट में उतरी यह पंजाबी अदाकारा, मेकर्स पर लाग्या पक्षपात का आरोप

वीडियो कॉल कर संजय दत्त की पत्नी ने दुबई में मनाया बच्चों का जन्मदिन

डीएवीवी अब लॉ कोर्स के पहले सेम परीक्षा परिणाम को लेकर आई खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -