नेहा धूपिया ने पति अंगद को लेकर किया बड़ा खुलासा
नेहा धूपिया ने पति अंगद को लेकर किया बड़ा खुलासा
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया की शादी को एक महीना हो चुका है। लोग उनके और उनके पति अंगद बेदी के बीच की कैमिस्ट्री को खूब पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने पति को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा ​किया है। नेहा ने यह खुलासा अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

 नेहा ने बताया कि अंगद उन्हें बेहद प्यार करते हैं और अंगद ने 4 साल पहले उनके सामने शादी का प्रपोजल रखा था, लेकिन उस समय वह किसी और के साथ रिलेशन में थी, इसलिए उन्होंने इनकार कर दिया। नेहा ने बताया कि लेकिन अंगद ने हार नहीं मानी और उनके ब्रेकअप के बाद अंगद ने नेहा की जगह उनके घरवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे नेहा के घरवालों ने स्वीकार कर लिया। 


इसके अलावा नेहा ने यह भी खुलासा किया कि उनकी शादी के बारे में सबसे पहले करण जौहर को पता था। उन्होंने बताया कि एक दिन वह करण के घर पर बैठी थीं और अचानक ही उन्होंने करण जौहर को शादी करने के अपने फैसले के बारे में बताया, तो करण ने कहा कि वह इससे बेहद खुश हैं। करण ने यह भी कहा था कि नेहा की शादी की खबर वह सबसे पहले पोस्ट करेंगे। 


बता दें कि पिछले महीने की नेहा ने अपने ब्यॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ  गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इतने चुपचाप तरीके से शादी करने के बारे में कई  तरह की खबरें हैं। ​कहा जा रहा है कि नेहा प्रेग्नेंट हो गई थीं, इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में शादी कर ली। 

शादी के एक महीने पुरे होने पर नेहा ने जताया अपने पति पर प्यार

शादी बाद मैगजीन के कवर पर हॉट नजर आई नेहा धूपिया

शादी के बाद इंस्टाग्राम पर इस तरह जलवे बिखेर रही हैं नेहा धूपिया

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -