पति अंगद को नेहा धूपिया ने खास अंदाज में दी बधाई
पति अंगद को नेहा धूपिया ने खास अंदाज में दी बधाई
Share:

बॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार अभिनय दिखा चुके अंगद बेदी आज 38 साल के हो गए हैं। उनके इस खास दिन पर उन्हें उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया की तरफ से बधाई मिली हैं। नेहा ने उनपर जमकर प्यार बरसाया है। आप देख सकते हैं नेहा ने सोशल मीडिया पर अंगद के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। जी दरअसल नेहा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में ये दोनों कैंडिड अंदाज में सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

आप देख सकते हैं नेहा ने इंस्टाग्राम पर अंगद संग अपनी फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, "अधिकारिक तौर पर आज के दिन को रिनेम करके अंगद बेदी डे कर रही हूं। हैप्पी बर्थडे माय लव।" वैसे इस फोटो को देखकर यह कहा जा सकता है कि, ये उनके किसी वेकेशन के समय ली हुई तस्वीर है। इस तस्वीर को फैंस तेजी से पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर अब तेजी से लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। कई लोग अंगद को बधाई दे रहे हैं।

वैसे अंगद बेदी ने साल 2018 में नेहा धूपिया से शादी की थी। दोनों ने एक गुरुद्वारे में प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया था। अब दोनों की 2 साल की बेटी भी है जिनका नाम मैहर है। वैसे अगर फिल्मों के बारे में बात करें तो अंगद आखिरी बार जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में नजर आए थे। अब जल्द ही वह अन्य फिल्मों में भी दिखाई देने वाले हैं।

पूजा बनर्जी की बर्थडे पार्टी में मोनालिसा ने मचाया धमाल, सामने आईं फोटोज

ऐश्वर्या ने शेयर की अभिषेक के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो, आराध्या ने बटोरी सारी लाइमलाइट

शांति वार्ता के बीच अफगान में हो रहे है हमले, 18 तालिबान आतंकवादी हुए ढेर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -