ससुराल वालों के लिए नीतू कपूर ने मारी थी सफल करियर को लात, रॉयल तरीके से हुई थी शादी
ससुराल वालों के लिए नीतू कपूर ने मारी थी सफल करियर को लात, रॉयल तरीके से हुई थी शादी
Share:

8 जुलाई को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह (Neetu Singh) का जन्मदिन है। जी हाँ और आज नीतू 64 साल की हो गईं हैं। नीतू ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है। हालाँकि अदाकारा ने अपने शुरुआती करियर में सफलता पाने के बाद भी बॉलीवुड की डगर को परिवार के लिए छोड़ दिया। जी हाँ, फिल्म 'रिक्शावाला'( Rikshawala) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली नीतू सिंह को असली पहचान फिल्म 'यादों की बारात' (Yaadon Ki Baarat) से मिली है। इस फिल्म के बाद वह ऐसी सुपरहिट हुईं कि हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए बेताब हो उठा। फिल्मों में चुलबुली और जायकेदार किरदार निभाने वाली नीतू सिंह ने साल 1975 में पहली बार ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) में नजर आई थीं।

जी हाँ और नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ 10 से भी ज्यादा सफल फिल्मों में काम किया। कहा जाता है काम करते-करते नीतू सिंह को उनसे प्यार हो गया और साल 1979 में दोनों ने रॉयल अंदाज में शादी रचा ली। वैसे दोनों की असल जिंदगी को लोगों ने इतना प्यार दिया कि दोनों की जोड़ी जिस भी फिल्म में नजर आती वह फिल्म हिट हो जाती थी। हालाँकि सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली नीतू ने ऋषि कपूर से शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। जी हाँ और अगर शादी के बाद नीतू सिंह ने काम किया तो केवल पति ऋषि कपूर के साथ किया। इसमें अमर अकबर एंथनी, दूसरा आदमी, कभी कभी, झूठा कहीं का, दुनिया मेरी जेब में, द बर्निंग ट्रेन, राज महल, तीसरी आंख आदि शामिल हैं। आपको बता दें कि साल 2010 में नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ 'दो दुनी चार' में काम किया।

कहा जाता है नीतू सिंह ने अपने ससुराल वालों के कहने पर करियर यानि इंडस्ट्री में काम करना छोड़ दिया था लेकिन अपने पति के साथ काम करने में उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं थी और इसी वजह से वह अधिकतर अपने पति ऋषि कपूर के साथ ही फिल्मों में नजर आई हैं। अब आज ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं है लेकिन नीतू आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्हें आखिरी बार फिल्म जुग-जुग जियो में देखा गया था।

Video: कीड़े-मकोड़े खाने को मजबूर हुए ये अभिनेता, जानिए क्या है माजरा?

'जय माँ कलकत्ते वाली, तेरा श्राप ना जाये खाली', जानिए क्यों अनुपम खेर ने कहा ऐसा?

बॉलीवुड में आने के लिए ग्लैमरस हुईं शहनाज गिल, रेड वाइन कलर के वनपीस में ढाया कहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -