VIDEO: बेटे की शादी के लिए मशहूर वेडिंग कोरियोग्राफर से डांस सीख रहीं हैं नीतू कपूर!
VIDEO: बेटे की शादी के लिए मशहूर वेडिंग कोरियोग्राफर से डांस सीख रहीं हैं नीतू कपूर!
Share:

इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें तेज हो गईं हैं। अब इसी बीच इस बात पर मुहर लगने के लिए एक वीडियो वायरल हो रहा है जो रणबीर की माँ का है। जी दरअसल इन दिनों रणबीर की माँ नीतू कपूर डांस सीख रहीं हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर वेडिंग कोरियोग्राफर ने नीतू कपूर के साथ डांस रिहर्सल करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कयास लगाने लगे है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो रही है और उसी के लिए नीतू डांस सीख रहीं हैं। वैसे अब तक कुछ कन्फर्म नहीं है क्योंकि यह बात पिछले साल से हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajendra Singh Choreographer (@masterjirocks) on

आप सभी को पता हो आलिया रणबीर के घर में रह चुकीं हैं और वह रणबीर के हर सुख दुःख में शामिल होती हैं। बीते समय में जब अभिनेता ऋषि कपूर का स्वर्गवास हुआ था, तब भी कपूर परिवार के साथ आलिया भट्ट नजर आईं थीं। अब बात करें रणबीर और उनके अफेयर के बारे में तो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 के दौरान आलिया ने टीवी पर बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के लिए अपने प्यार को स्वीकार किया था। उस समय रणबीर ने भी माना था दोनों प्यार में हैं। वैसे नीतू कपूर के डांस के बारे में बात करें तो उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे वह रणबीर कपूर के गाने 'घाघरा' पर डांस करते हुए नजर आ रहीं हैं।

उनके इस वीडियो पर लोग कमेंट कर उनके बेटे की शादी के बारे में पूछ रहे हैं। वैसे इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा है, 'क्या यह आलिया और आरके की शादी के लिए है?' जबकि एक अन्य ने लिखा, 'मुझे यह बताओ कि क्या यह आलिया और रणबीर की शादी की के लिए है, मैं आलिया से नफरत करती हूं।' अब यह तो रणबीर और आलिया ही बता सकते हैं कि नीतू यह डांस क्यों सीख रहीं हैं।

फर्जी TRP केस: FIR में 'रिपब्लिक' नहीं 'इंडिया टुडे' का नाम, मुंबई पुलिस को देनी पड़ी सफाई

जानिए कौन हैं रोहनप्रीत सिंह, जिसके प्यार में पागल हो गईं हैं नेहा कक्कड़

अब यूट्यूब बनेगा गूगल का अगला बड़ा शॉपिंग हब! इस तरह सिलेक्ट कर सकेंगे मनपसंद प्रोडक्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -