ऋषि कपूर के निधन को हुए 8 महीने पूरे, पत्नी ने लिखा इमोशनल पोस्ट
ऋषि कपूर के निधन को हुए 8 महीने पूरे, पत्नी ने लिखा इमोशनल पोस्ट
Share:

आज 30 तारीख है और आज ऋषि कपूर को गए आठ महीने का समय हो चुका है। आज से 8 महीने पहले हमने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कीमती हीरे यानी एक्टर ऋषि कपूर को खो दिया था। उन्होंने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। वैसे मौत के बाद भी एक्टर फैंस और अपने करीबियों के दिलों में जिंदा है। अब इसी क्रम में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें याद किया है। उन्होंने अपने पति की याद में एक इमोशनल पोस्ट लिखा है जो आप देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

इस समय उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे आप देख सकते हैं नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक में वो ऋषि कपूर और दूसरी में बेटे रणबीर के साथ भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "2020 was quite a roller coaster!!! When YOU left I felt like a deer caught in the headlights not knowing where to go ... #jjj was cathartic at that time as it gave me something to look forward to !!! Then Covid happened I could have never gone thru so much without my cuties thank you both for holding on #RnR #jugjuggjeeyo"

वैसे अब फैंस नीतू कपूर के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोग नीतू को कह रहे हैं कि वह बहुत लकी है कि उनका बेटा रणबीर है जो उनके साथ है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 में दुनिया को अलविदा कहा था उस दौरान वह 67 साल के थे।

आज है रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की सगाई, जानिए क्या कहा अंकल रणधीर कपूर ने

शुभेंदु अधिकारी पर जमकर बरसीं सुजाता, दे डाली ये चुनौती

राखी ने जूली बनकर राहुल महाजन संग पार की सारी हदें, कैप्टेंसी टास्क पर लगेगा ब्रेक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -