'प्यार दो प्यार लो' गाने पर नोरा संग नीतू कपूर ने लगाए जमकर ठुमके, वीडियो ने लूटी महफ़िल
'प्यार दो प्यार लो' गाने पर नोरा संग नीतू कपूर ने लगाए जमकर ठुमके, वीडियो ने लूटी महफ़िल
Share:

टीवी जगत के चर्चित किड्स डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर में नोरा फतेही अपने सिजलिंग स्टाइल से जलवे बिखेरती हुई दिखाई देने वाली हैं। नोरा के साथ इस शो को बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर और कोरियोग्राफर मर्ज़ी पेस्तोनजी भी जज करेंगे। तीनों जजेस डांस दीवाने के मंच पर एक दूसरे संग बहुत मस्ती भरा समय गुजारते नजर आ रहे हैं। डांस दीवाने के सेट से नीतू कपूर ने एक खास वीडियो साझा किया है, जो प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 

BTS वीडियो में नीतू कपूर बॉलीवुड की डांसिंग डीवा नोरा फतेही संग नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीतू कपूर अपनी सीट पर बैठे हुए ही नोरा के साथ लोकप्रिय गानें 'प्यार दो प्यार लो' पर अपने डांसिंग स्टाइल से जलवे बिखेरती हुई देखी जा सकती है। वीडियो में नोरा का डांस एवं उनके हावभाव भी इतने किलर हैं कि देखने वाला भी झूमने पर विवश हो जाए। 

वही बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस नीतू कपूर एवं नोरा फतेही को प्यार दो, प्यार लो... सांग पर इतने ग्रेस के साथ नाचते देखना प्रशंसकों के लिए स्पेशल ट्रीट की भांति है। प्रशंसक वीडियो को बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट किया- ये दोनों कितने क्यूट हैं। एक और शख्स ने लिखा- ये दोनों साथ में बेहद क्यूट लगते हैं। वही दोनों का ये वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

चर्चाओं में छाया निक्की तंबोली का नया फोटोशूट, देखकर नहीं हटा पाएंगे नजरें

अपने मोबाइल ने उर्फी ने ऐसे नाम से सेव कर रखा है बॉयफ्रेंड का नंबर, सुनकर हो जाएंगे हैरान

बच्चे को जन्म देने से पहले ऐसी थी भारती सिंह की हालत, अस्पताल से सामने आया ये VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -