दिलीप कुमार के निधन वाले दिन ही नीतू कपूर ने मनाया जन्मदिन, भड़के KRK
दिलीप कुमार के निधन वाले दिन ही नीतू कपूर ने मनाया जन्मदिन, भड़के KRK
Share:

बॉलीवुड सेलेब्स कई बार ऐसी-ऐसी गलतियां कर जाते हैं कि उसके चक्कर में उन्हें ट्रोल होना पड़ता है। अब ऐसा ही कुछ किया नीतू कपूर ने। जी दरअसल बीते दिनों दिलीप कुमार का निधन हुआ और उसी दिन नीतू कपूर का जन्मदिन था। ऐसे में दिलीप कुमार के निधन होने के बाद भी नीतू कपूर ने बर्थडे पार्टी मनाई, और उस दौरान की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। जो तेजी से वायरल हुईं।

अब इस कारनामे पर कमाल आर खान ने तगड़ा सवाल किया है। हाल ही में कमाल आर खान ने एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- ''सुबह दिलीप कुमार साहब का इंतक़ाल हुआ ! शाम को तकरीबन 5 बजे दफनाए गए। और रात को 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी की बर्थडे पार्टी का लुत्फ लिया। मैं ये नहीं कह रहा कि नीतू जी गलत हैं या उन्हें अपना जन्मदिन नहीं मानना चाहिए। लेकिन यदि दिलीप साहब के लिए भी इज्जत नहीं है तो फिर किसकी इज्जत है?''

आप सभी को बता दें कि 98 साल के दिलीप कुमार ने 7 जुलाई की सुबह आखिरी सांस ली थी। वहीँ उसी दिन शाम के समय में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जॉनी लीवर, अनुपम खेर, विद्या बालन, शबाना आजमी, शाहरुख़ खान के आलावा रणबीर कपूर भी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। वहीँ शाहरुख़ खान दिलीप कुमार की बेगम सायरा बानो को भी संभालते नजर आए थे।

इस राज्य में जल्द खुलेंगे स्कूल, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

'महंगाई का विकास जारी, अच्छे दिन देश पर भारी..', केंद्र पर राहुल का शायराना तंज

ED को मिली सचिन वाजे का बयान दर्ज करने की अनुमति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -