परिवार संग नीतू कपूर ने मनाया जन्मदिन, माँ संग पहुंची आलिया भट्ट
परिवार संग नीतू कपूर ने मनाया जन्मदिन, माँ संग पहुंची आलिया भट्ट
Share:

नीतू कपूर ने बीते बुधवार रात पूरे कपूर परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ बच्चा पार्टी नजर आई और बड़े-बुजुर्ग तक सभी शामिल थे। इस दौरान रणधीर कपूर भी पार्टी में नजर आए। अब उस दौरान के फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। जी दरअसल नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं।

इस समय यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वैसे नीतू कपूर और रणबीर के साथ रिद्धिमा की इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। नीतू कपूर की जन्मदिन पार्टी में करीना, करिश्मा के अलावा आलिया भट्ट भी अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ पहुंचीं थी। वैसे कपूर परिवार का सेलिब्रेशन हो और आलिया ना आए ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ है। आप जानते ही होंगे रणबीर और आलिया एक दूजे के हो चुके हैं और दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।

वैसे इस दौरान करीना का ग्लैमरस अंदाज दिखा। वह ऑफ व्हाइट ब्लेजर, ट्यूब टॉप के साथ नजर आईं। इस दौरान करीना का स्मोकी आई मेकअप काफी शानदार लग रहा था। उनके अलावा करिश्मा कपूर भी गजब नजर आईं। करिश्मा कपूर की बेटी समायरा और रिद्धिमा की बेटी समारा भी पार्टी एंजॉय करती नजर आईं। आप देख सकते हैं दोनों काफी प्यारी लग रही थीं। अब नीतू के जन्मदिन के फोटोज फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं।

'ट्रेजेडी किंग' के निधन के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा- हैरान हूं उन्हें अभी तक नहीं मिला।।।

तो क्या शादी को लेकर तापसी पर दबाव बना रहे पेरेंट्स?, कह रहे हैं- 'किसी से भी कर ले'

LoC पर मौजूद हैं 300 आतंकी, DGP दिलबाग सिंह बोले- सेना ने मार गिराए टॉप 50 आतंकवादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -