अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों में बस गई नीति मोहन
अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों में बस गई नीति मोहन
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी लोकप्रिय गायिका नीति मोहन आज अपना जन्मदिन मना रही है। नीति की आवाज में वह बात है, जो प्रत्येक अभिनेत्री के गाने के लिए फिट बैठती है। नीति को मूवी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सांग 'इश्क वाला लव' से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। इस सांग के लिए उन्हें आरडी बर्मन फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

तत्पश्चात, उन्हें फिल्म 'जब तक है जान' के गाने 'जिया रे' के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके साथ ही मूवी 'गुंडे' का गाना 'तूने मारी एंट्रियां' जब रिलीज हुआ था, तब बहुत सुर्ख़ियों में रहा था। यह सांग पार्टियों की जान है। नीति की आवाज प्रियंका पर बहुत सूट कर रही थी।

वही मूवी 'बॉस' के सांग 'हर किसी को' में अरजीत सिंह के साथ नीति की आवाज का जादू छा गया था। इससे यह सांग और भी मशहूर हो गया था। वही नीति मोहन फिल्म 'बाहुबली' में गाना 'बाहुबली' गाया था। उनकी आवाज ने सांग को और भी मनोहारी बना दिया था। इस सांग में नीति की सिडक्टिव आवाज का जादू प्रशंसकों के दिलों में बस गया था। इसी के साथ आज नीति मोहन के जन्मदिन पर उन्हें बहुत शुभकामनाएं...

विवादास्पद वीडियो पर हंगामे के बाद सामने आई वीर दास की प्रतिक्रिया, कहा- भारत...

सोशल मीडिया पर छाए दीपिका-रणवीर, वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें देख ख़ुशी से झूमे फैंस

रिलीज हुआ 'सत्यमेव जयते 2' फिल्म का नया गाना ‘जन गण मन’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -