जानिए कैसा रहेगा NEET 2020 का एग्जाम सिलेबस
जानिए कैसा रहेगा NEET 2020 का एग्जाम सिलेबस
Share:

नीट परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक राहत भरी खबर है। बता दे कि 5 मई 2020 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी कि नीट (NEET 2020) परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है। यह परीक्षा 26 जुलाई 2020 को होगी। वही, परीक्षा में 26 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

नीट 2020 पाठ्यक्रम MCI (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) के द्वारा निर्धारित एक सामान्य पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। आप 11वीं और 12वीं के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी विषयों से सामान्य पाठ्यक्रम एकत्र कर सकते हैं। यह विभिन्न राज्य सिलेबस के साथ-साथ CBSE, NCERT & COBSE की समीक्षा के बाद निर्धारित किया जाएगा।

भौतिकी के लिए नीट सिलेबस 2020
ऐसा माना जाता है कि नीट परीक्षा के सभी खंडों में से भौतिकी खंड सबसे कठिन होता है, इसके प्रश्‍न हल करने के लिए प्रत्येक कांसेप्ट और टॉपिक के बारे में व्यापक ज्ञान होना आवश्‍यक है। इस खंड में 180 अंक के 45 प्रश्न होते हैं। इनमें से ज्यादातर प्रश्‍न इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, मैकेनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के होते हैं। नीचे टेबल में भौतिकी सिलेबस और पुस्तकों से जुड़ी और अधिक जानकारी पाएं।

रसायन विज्ञान के लिए नीट सिलेबस 2020
रसायन विज्ञान सेक्शन में 180 अंकों के कुल 45 प्रश्न होंगे। नीचे टेबल में नीट 2020 के रसायन विज्ञान सेक्शन की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए कक्षा 11 और 12 के इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स और सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को सूचीबद्ध किया गया है।

जीव विज्ञान के लिए नीट सिलेबस 2020
जीवविज्ञान खंड में 360 अंक के 90 प्रश्न होते हैं, इसलिए यह कहना आवश्‍यक है कि परीक्षार्थियों को इस खंड पर अधिक ध्यान देना चाहिए। नीट 2020 के लिए जीव विज्ञान की सबसे अच्छी पुस्तकों की सूची में नीचे टेबल में ऐसी पुस्तकें शामिल की गई हैं, जिनसे परीक्षार्थी को कांसेप्‍ट याद रखने और वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की तैयारी करने में मदद मिलेगी। नीट 2020 परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची में शामिल अन्य जरूरी पुस्तकों के अलावा एनसीईआरटी की XI और XII कक्षा की जीवविज्ञान की पाठ्यपुस्तकें अवश्य पढ़नी चाहिए।

6 महीने के नीट तैयारी टिप्स

1.नीट 2020 सिलेबस के टॉपिक्‍स को आसान, कठिन और पढ़ने के लिए बाकी खंडों में अलग- अलग विभाजित करें।

2.एक कठिन टॉपिक के साथ आसान सीखें और नए टॉपिक्स सीखने के लिए समय अलग से रखें।

3.टॉपिक अच्‍छे से तैयार करने के बाद इसके अंत में दिए गए प्रश्नों और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों से इस टॉपिक के प्रश्नों को हल कर स्‍वयं को परखें।

4.अगर आपसे कुछ छूट गया है या आपने अच्छी तरह से उत्तर नहीं दिया है, तो उसका दोबारा अध्‍ययन करें।

5.अब तक पढ़े गए टॉपिक्‍स में आत्‍मविश्‍वास हासिल कर अगले टॉपिक को पढ़ें।

6.एनसीईआरटी बुक्स के साथ तैयारी करते रहें।

NLU Delhi में ट्रेनी के रिक्त पदों पर निकली भर्तियां, जानें क्या है योग्यता

वैज्ञानिक अधिकारी के रिक्त पदों पर जॉब ओपनिंग, जानें क्या है चयन प्रक्रिया

दिल्ली SBI में बड़ा फ्रॉड, अपने आप अकाउंट से 'गायब' हो रहे हज़ारों रुपए, बैंक प्रशासन मौन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -