Tokyo Olympic में 'गोल्ड' जीतने से 6 माह पहले नीरज चोपड़ा ने छोड़ दिया था मिठाई खाना
Tokyo Olympic में 'गोल्ड' जीतने से 6 माह पहले नीरज चोपड़ा ने छोड़ दिया था मिठाई खाना
Share:

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का आज जन्मदिन है। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक की भालाफेंक प्रतियोगिता में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंककर देश के लिए स्वर्ण जीता था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि कॉमनवेल्थ 2018 में स्वर्ण पदक जीत चुके नीरज चोपड़ा गोल गप्पे खाना बेहद पसंद हैं। नीरज का यह मानना है कि गोलगप्पे से एथलीट को नुकसान नहीं होता। केवल यही नहीं बल्कि नीरज को अपनी मां के हाथ का बना चूरमा भी काफी पसंद है।

एक मशहूर वेबसाइट को दिए गए साक्षात्कार में नीरज चोपड़ा ने गोलगप्पों के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया था और इसी के साथ ही उन्होंने बताया था कि 'इन्हें खाने से नुकसान क्यों नहीं होता।' उन्होंने इंटरव्यू में बताया था, ''गोलगप्पे खाने में कोई नुकसान नहीं है। क्योंकि इसमें पानी ज्यादा होता है। इसे ज्यादा खाने से आपका पेट पानी से भर जाता है। और रही बात पापड़ी की तो ये बड़ी दिखती है, लेकिन इसमें आटा काफी कम होता है। इसे पीने के बाद आपके शरीर में पानी ज्यादा जाता है।''

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि वह रोज गोलगप्पे खाने के लिए नहीं कह रहे हैं। लेकिन कभी कभार एथलीट गोलगप्पे खा सकता है और इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। गोल गप्पे के अलावा नीरज को घर पर बना चूरमा (रोटी, घी और शक्कर को मिलाकर खाना) बहुत पसंद है। वहीँ दूसरी तरफ नीरज की बहन ने बताया कि एक एथलीट के तौर पर अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नीरज को मिठाई छोड़नी पड़ी। नीरज की बहन ने बताया नीरज को मिठाई बहुत पसंद है लेकिन वे अपने खेल के प्रति इतने समर्पित हैं कि किसी भी चैंपियनशिप से पहले ही मिठाई छोड़ देते हैं। बात करें Tokyo Olympic की तो नीरज ने ओलंपिक से 6 महीने पहले ही मिठाई खाना छोड़ दिया।

प्रो- कबड्डी लीग 2021: प्रत्येक शनिवार होंगे 3 मैच, देखिये क्या है पूरा शेड्यूल

टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

डोपिंग के नियमों का उल्लंघन करने में भारत पंहुचा तीसरे स्थान पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -