शादी के बंधन में बंधी नीना गुप्ता की बेटी मसाबा, शेयर की तस्वीर
शादी के बंधन में बंधी नीना गुप्ता की बेटी मसाबा, शेयर की तस्वीर
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने शादी कर ली है। मसाबा बीते बहुत समय से बॉलीवुड अभिनेता सत्यदीप मिश्रा को डेट कर रही थीं। अब फैशन डिजाइनर ने घोषणा की है कि उन्होंने इंटीमेट सेरेमनी में आज सुबह बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है। मसाबा एवं सत्यदीप की शादी की तस्वीर भी सामने आ गई हैं।

मसाबा गुप्ता को नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज 'मसाबा मसाबा' में देखा गया था। इस ही शो में उनके पति की भूमिका सत्यदीप ने निभाई थी। शो के सेट्स पर दोनों की मुलाकात हुई तथा फिर प्यार हो गया। अब मसाबा और सत्यदीप की शादी हो गई है। दोनों की उम्र में 18 साल का फासला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज साझा कर इसकी घोषणा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे शांति से भरे समंदर से मैंने आज सुबह शादी कर ली। हमारी आने वाली ढेरों जिंदगियों में प्यार, शांति, स्थिरता के नाम... और मुझे कैप्शन लिखने देने के लिए शुक्रिया। ये जबरदस्त होने वाला है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

वही तस्वीरों में दोनों को पिंक आउटफिट्स में देखा जा सकता है। मसाबा गुप्ता एक लोकप्रिय फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने ही ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा के नए ब्राइडल कलेक्शन के ऑउटफिट को पहना था। सत्यदीप मिश्रा बर्फी पिंक सिल्क शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं मसाबा गुप्ता ने शादी के लिए बर्फी पिंक लहंगा चुना था। साथ ही उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी। एक इंटरव्यू में मसाबा ने बताया था कि ये एक सिंपल कोर्ट मैरिज थी, जिसमें उनका परिवार सम्मिलित हुआ था।

मनोरंजन जगत को लगा बड़ा झटका...इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

PM मोदी ने की 'परीक्षा पे चर्चा', छात्रों के सवालों का दिया जबरदस्त जवाब

'सिद्धू खूंखार जानवर हैं, उनसे दूर रहें...', पत्नी नवजोत कौर का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -