नीम खाने से पहले जान लीजिये उसके चौकाने वाले नुकसान
नीम खाने से पहले जान लीजिये उसके चौकाने वाले नुकसान
Share:

नीम के पेड़ (Neem Tree) को आज के समय में हर व्यक्ति अपने घर में लगाना पसंद करता है क्योंकि इसे कई फायदे हैं। चेहरे से लेकर बालों तक और शरीर के भी हर हिस्से को यह लाभ देता है। नीम का प्रयोग घाव, चर्म रोग में फायदा लेने के लिए लोग किया करते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं नीम के नुकसान जो आपको जरूर जानने चाहिए। यह बहुत कम है लेकिन फिर भी आपको इनको जान लेना जरुरी है।

नीम के नुकसान-
* बहुत कम लोग जानते हैं कि नीम कामशक्ति को घटाता है। इस वजह से जिनको ऐसी परेशानी हो उन्हें नीम का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
* आपको शायद ही पता हो लेकिन सुबह-सवेरे उठकर मद्यपान (शराब का सेवन) करने वालों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
* आपको बता दें कि नीम के खाने से कोई परेशानी हो रही हो तो सेंधा नमक, घी और गाय का दूध इसके दुष्प्रभाव को दूर करते हैं।
* आपको पता हो नीम का सेवन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। जी दरअसल नीम के पत्तों में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं और इससे आपको त्वचा संबंधी तमाम तरह की एलर्जी से छुटकारा मिल सकता है। हालाँकि, कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई मामलों में नीम से एलर्जी पैदा हो सकती है।
* नीम के हैवी डोज से किडनी यानी गुर्दे को हानि हो सकती है। जी हाँ लेकिन अब तक इस तरह के कोई बड़े मामले नहीं आए हैं।
* हमे जीने के लिए रक्त शर्करा (blood sugar) यानी ब्लड शुगर का लेवल मेनटेंन रखना जरूरी है। हालाँकि नीम को अधिक मात्रा में कंज्यूम करने से आपका ब्लड प्रेशर का लेवल बिगड़ सकता है।
* कोरोना के दौरान इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने की अत्यधिक जरूरत रही है। नीम इसके लिए बेहतरीन है लेकिन नीम का ज्यादा डोज खतरनाक भी हो सकता है।
* नीम के अत्यधिक सेवन से पेट में जलन भी हो सकती है। इस वजह से इसका सेवन करने से पहले इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें।

चाहिए चमकता हुआ गोरा चेहरा तो नीम में मिलाकर लगाए ये चीज

मलेरिया से लेकर मधुमेह तक के लिए असरदार है नीम, जानिए इसके बेजोड़ फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल और दिल को सेहतमंद रखता है ब्राउन राइस, जानिए अन्य फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -