भारत में बढ़ रहा रिकवरी रेट, लेकिन अब भी इतने है एक्टिव केस
भारत में बढ़ रहा रिकवरी रेट, लेकिन अब भी इतने है एक्टिव केस
Share:

नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 47.5 लाख से अधिक हो गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद महामारी से मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा बढ़ कर 92,290 पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में कुल 81,177 मरीज इस रोग से उबरे हैं। इसके साथ ही संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़ कर 47,56,164 हो गया और इसकी दर 81.74 प्रतिशत है।

देश में लगातार 5वे दिन शुक्रवार को कोविड-19 के 90 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कुल मामले शुक्रवार को 58 लाख के पार चले गए हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 58,18,570 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद मृतक आंकड़ा बढ़कर 92,290 हो गया।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मृतकों में सर्वाधिक 34,345 मरीज महाराष्ट्र से थे. वहीं, तमिलनाडु में 9,076, कर्नाटक में 8,331, आंध्र प्रदेश में 5,558, उत्तर प्रदेश में 5,366, दिल्ली में 5,123, पश्चिम बंगाल में 4,606, गुजरात में 3,381, पंजाब में 3,066 और मध्य प्रदेश में अब तक 2,122 मरीजों की मौत हुई है।

जेल से आया लालू का ट्वीट- उठो बिहारी, करो तैयारी

नैनीताल की पॉजिटिव दर ने दी राष्ट्रीय दर को मात

बिहार में बढ़े कोरोना के मरीज, 24 घंटे में सामने आए इतने केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -