गजरौला : पश्चिमी उत्तरप्रदेश के गजरौला के हाईवे के नज़दीक पुलिस ने कुछ लोगों को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। इस हाईप्रोफाईल सेक्टर रैकेट में शामिल जोड़ों को होटल के अलग - अलग कमरों से पुलिस ने पकड़ा है। मामले में होटल मालिक के मामा समेत स्टाफ के अन्य सदस्यों को पकड़ा है। बेग में डाल दी थी स्कूल ड्रेस, पहन लिए थे माॅडर्न लुक के परिधान, उंची हिल, बढि़या लिपिस्टिक पहनकर गाॅगल शाॅगल वाले अपने बाॅय फ्रेंड के साथ कुछ लड़कियां क्षेत्र के हाईवे के समीप बने होटल हाईवे रिसोर्ट के रूम में दाखिल हुईं।
इसके कुछ समय बाद यहां पुलिस दाखिल हो गई। और सभी हक्के - बक्के रह गए। पुलिस ने यहां दबिश देकर युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। मामले में होटल की महिला रिसेप्शनिस्ट, मैनेजर, एक मेल रिसेप्शनिस्ट, होटल मालिक के मामा को भी पकड़ लिया गया है। पकड़ी गई युवती मुरादाबाद में इंटर की छात्रा है। एक अन्य युवति हसनपुर के महाविद्यालय में अध्ययन करती है।
एक अन्य युवति निजी स्कूल में शिक्षिका है। सूचना मिलने पर जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिसकर्मियों को रिसाॅर्ट के एक कमरे से एक युवति के साथ दो लड़के मिले। दूसरी ओर एक अन्य कमरे में देा युवतियां अपने - अपने मित्रों के साथ मौजूद थीं। जैसे ही पुलिस के आने की सूचना पूरे होटल में मिली। होटल के कमरों से लड़के - लड़कियां भागने लगे। तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया।
ये जोड़े अपने परिधान संभालते हुए पीछे के दरवाजे से पुलिस को चकमा देकर बच निकले। दूसरी ओर चार अन्य कमरों से पुलिस ने पांच लड़कों और चार लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने होटल की महिला रिसेप्शनिस्ट, मैनेजर को भी पकड़ा है। पकड़े गए 13 आरोपियों पर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों में एक विधवा बताई जा रही है जबकि तीन छात्राऐं संभ्रांत परिवार से संबंधित हैं।