द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में दिखी NDA की एकजुटता, पीएम मोदी बने प्रस्तावक, राजनाथ बने अनुमोदक
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में दिखी NDA की एकजुटता, पीएम मोदी बने प्रस्तावक, राजनाथ बने अनुमोदक
Share:

नई दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई बड़े नेता उपस्थित रहे। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने। यही नहीं द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान NDA की एकजुटता भी दिखाई दी। 

 

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान तमाम भाजपा नेताओं के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान JDU, BJD के नेता भी शामिल हुए। बता दें कि बीजद प्रमुख और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक तथा आंध्र के सीएम जगन मोहन रेड्डी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। द्रौपदी मुर्मू ने आज 4 सेट का नामांकन दाखिल किया है। पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने हैं। इस सेट में भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं। इस सेट में अभी तक 60 प्रस्तावक का नाम शामिल है और 60 अनुमोदक का। यानी इस प्रकार प्रत्येक सेट में 120 नाम हैं। 

दूसरे सेट में भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा प्रस्तावक हैं। इसमें भी प्रस्तावक के रूप में 60 नाम हैं और 60 अनुमोदक हैं। इस सेट में योगी, हिमंता बिस्वा सरमा के साथ ही भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री प्रस्तावक हैं। तीसरा सेट हिमाचल और हरियाणा के विधायकों का है। वे ही प्रस्तावक और अनुमोदक हैं। चौथा सेट गुजरात के विधायकों का है। इसमें वे ही प्रस्तावक है और अनुमोदक हैं। बीजू जनता दल और YSR ने भी सेटों पर दस्तखत किए हैं। 

बागी नेताओं को मनाने असम गए शिवसेना नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

'शरद पवार को धमकी दी गई है...' संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया बड़ा आरोप

'उद्धव अल्पमत में, हमें डरा नहीं सकते', CM के बयान पर एकनाथ शिंदे ने दिया करारा जवाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -