वार्ता न हो पाने के लिए NDA जिम्मेदार : कांग्रेस
वार्ता न हो पाने के लिए NDA जिम्मेदार : कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा पाकिस्तान को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय चर्चा से बचने का अवसर दिया गया। यही नहीं राजग सरकार ने ही अस्पष्ट होकर तैयारी की जिससे वार्ता नहीं हो पाई। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कही। वरिष्ठ कांग्रेसी अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय चर्चा नहीं हो पाई।

भारत सरकार ने अस्पष्ट होकर अपना पक्ष रखा और फिर तैयारी भी नहीं की। भारत ने पाकिस्तान के मन मुताबिक कार्य किया है। कांग्रेस इस बात से बहुत दुखी है कि बीते 10 सालों में भारत पाक वार्ता और ऐसे ही प्रयासों को आघात लगा है। जिनसे वार्ता निरस्त हो जाने की संभावना बनती है। आतंकवाद जैसे गंभीर मसलों पर चर्चा की जाना बेहद जरूरी है लेकिन तैयारी ऐसी होती जिससे पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया जा सकता था। कांग्रेस नेता ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से रद्द की गई एनएसए स्तरीय वार्ता के बाद बड़े पैमाने पर लोग बहस करने में लगे हैं। 

भारत की विदेश नीति की मजबूती के लिए मेलमिलाप निरंतरता और स्थिरता से ही जुड़ा है। मामले में कहा गया है कि सरकार को हालात सुधारने की जरूरत है। भारती विदेश नीति तैयार करने की आवश्यकता है। सभी तरह की एजेंसियों में पूरी एकता और मेलमिलाप की जरूरत है। पाकिस्तान केवल सभी मामलों से बचना चाहता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -