तबियत बिगड़ने से एनडी तिवारी अस्पताल में भर्ती
तबियत बिगड़ने से एनडी तिवारी अस्पताल में भर्ती
Share:

नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को दिल्ली के मैक्स चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत हुई, ऐसे में उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया। उनके पुत्र रोहित शेखर ने कहा कि, बुधवार की सुबह उनके पिता अपने आवास पर चाय पी रहे थे उसी दौरान वे अचेत हो गए।

परिजन ने उन्हें संभाला। परिजन द्वारा उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सालय में उन्हें उपचार दिया जा रहा है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चिकित्सकों का दल एनडी तिवारी का उपचार कर रहा है। उनकी विभिन्न टेस्ट करवाई जा रही हैं।

आईसीयू में होने वाले ईसीजी टेस्ट पर नज़र रखी जा रही है। हालांकि अभी चिकित्सक यह कहने में असमर्थ हैं कि, उनकी तबियत किस कारण से बिगड़ी है। मगर चिकित्सक उनकी सेहत में सुधार को लेकर प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, नारायण दत्त तिवारी आंध्रपेदश के राज्यपाल थे। उन्होंने विवादों में आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व CM एनडी तिवारी की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान

नाभा जेल ब्रेक मामला: बब्बर खालसा के दो आतंकी गिरफ्तार

जहरीली शराब के विक्रय पर मिलेगा मृत्युदंड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -