महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले NCP को एक और बड़ा झटका, सांसद भोसले थामेंगे भाजपा का दामन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले NCP को एक और बड़ा झटका, सांसद भोसले थामेंगे भाजपा का दामन
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को एक और करारा झटका लगा है। महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद उदयनराजे भोसले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने जा रहे हैं। इससे पहले वह शुक्रवार रात लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।  

सतारा से सांसद भोसले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर जाएंगे और वहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रामदास आठवले भी उपस्थित रहेंगे। सांसद उदयनराजे सतारा से मुंबई जाएगी और वहां से वे सूबे के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ विशेष विमान के माध्यम से शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। 

दिल्ली पहुंचते ही वे रात को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौपेंगे। सतारा लोकसभा सीट से एनसीपी से तीन बार के सांसद उदयनराजे पी भोसले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के नरेंद्र अन्नासाहेब पाटील को हराया था, जो पूर्व शिव सैनिक रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले दिग्गज नेता का इस तरह से पार्टी छोड़ना एनसीपी प्रमुख शरद पवार और विपक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ममता बनर्जी की केंद्र को खुली चेतावनी, कहा- बंगाल में नहीं करने देंगे ये काम ...

इस नेता ने पीएम मोदी को इसरो के लिए बताया अशुभ

नार्थ ईस्ट के नेताओं के साथ बैठक कर रहीं सोनिया गांधी, असम NRC पर ले सकती हैं बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -