देश के निर्माण में कांग्रेस का रहा योगदान,फिर कैसे बनेगा कांग्रेस मुक्त भारत

ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पंवार ने नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को लेकर आयोजित किए गए समारोह को लेकर अपना विरोध जताया है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि देश की सभी परेशानियों का समाधान हो गया है।

क्या विश्व की तुलना में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। वे कांग्रेस - मुक्त भारत की बात कर रहे हैं। मगर उन्हें इतिहास पर नज़र दौड़ाने की आवश्यकता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी के विचार के ही साथ देश को आजादी मिली।

गांधी और नेहरू की ही सोच के साथ देश को मजबूत और एकजुट किए जाने की आवश्यकता है। आगामी माह विधान परिषद के चुनाव हेतु पार्टी के उम्मीदवार वसंत देवखड़े के पक्ष में प्रचार हेतु पार्टी की सभा आयोजित की गई।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -