NCERT की किताबों में हुआ बड़ा बदलाव, CBSE ने ही हटाया मुगलिया पाठ
NCERT की किताबों में हुआ बड़ा बदलाव, CBSE ने ही हटाया मुगलिया पाठ
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नए शैक्षिक सत्र के लिए घोषित किए गए पाठ्यक्रम में हायर सेकेंड्री के सिलेबस से एक पाकिस्तानी शायर के नज्म, मुगल साम्राज्य का महिमामंडन और इस्लाम के विस्तार से जुड़े पाठों को हटा दिया है। NCERT पुस्तक की कक्षा 10 के समाज विज्ञान की किताबों से फैज अहमद फैज की शायरी और 11वीं की इतिहास पुस्तक से इस्लाम की स्थापना, उसके उदय और विस्तार का पाठ हटा दिया गया है। वहीं, 12वीं की पुस्तक से मुगल साम्राज्य के शासन-प्रशासन वाले अध्याय में संशोधन किया गया गया है।

CBSE ने सत्र 2022-23 के लिए जारी किए गए पाठ्यक्रम में कक्षा 10 की पाठ्यपुस्तक ‘डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स II’ के ‘धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति– सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य’ पाठ से पाकिस्तानी शायर की शायरी को हटा दिया गया है। ये शायरी पेज नंबर 46, 48, 49 पर तस्वीरों के जरिए दिखाई गई थी। इसमें दो पोस्टर और एक सियासी कार्टून शामिल हैं। पोस्टर में फैज की नज्म का कुछ हिस्सा लिया गया था। इनमें से एक नज्म फैज ने उस समय लिखी थी, जब उन्हें लाहौर की जेल से जंजीरों में बांधकर तांगे से एक डेंटिस्ट के पास ले जाया जा रहा था। इसका नाम है, ‘इतनी मुलाकातों के बाद भी हम अजनबी रहते हैं, इतनी बारिश के बाद भी खून के धब्बे रह जाते हैं’। वहीं, दूसरा हिस्सा फैज की वर्ष 1974 में ढाका यात्रा के दौरान लिखी गई शायरी से लिया गया है। इसमें लिखा है कि, 'आँसू बहाने के लिए पर्याप्त नहीं है, पीड़ा सहने के लिए, गुप्त रूप से प्यार को पोषित करने के लिए पर्याप्त नहीं है … आज, जंजीरों में बंधे सार्वजनिक चौक में चलो।'

वहीं, कक्षा 11वीं की इतिहास की किताब से इस्लाम से जुड़े पाठ को हटा दिया गया है। इस पाठ में अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य का उदय, वहाँ की अर्थव्यवस्था में योगदान और समाज पर इसके असर के बारे में जानकारी दी गई थी। नए पाठ्यक्रम में इसके अलावा भी कई के पाठ हटाए गए हैं। कक्षा 10वीं की ‘खाद्य सुरक्षा’ चैप्टर से ‘कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव’ को हटा दिया गया है। वहीं, 11वीं के गणित की किताब से पाँच पाठ हटाए गए हैं। 12वीं की राजनीति शास्त्र पुस्तक से ‘शीत युद्ध काल और गुटनिरपेक्ष आंदोलन’ के पाठ को हटा दिया गया है। इसके साथ ही इस कक्षा के इतिहास की किताब से ‘मुगल साम्राज्य के शासन-प्रशासन’ में संशोधन किया गया है।

राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब इस App से घर बैठे आर्डर कर सकेंगे सामान

पाकिस्तान जाकर पढ़ाई करना चाह रहे भारतीय छात्रों को UGC, AICTE ने दी बड़ी चेतावनी

जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में घायल ASI का निधन, पीएम मोदी के दौरे से पहले घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -