भारती सिंह के घर मिला गांजा, अरेस्ट होंगी कॉमेडियन!
भारती सिंह के घर मिला गांजा, अरेस्ट होंगी कॉमेडियन!
Share:

इन दिनों ड्रग्स मामले में दिन पर दिन बड़े बड़े खुलासे हो रहे हैं। आप जानते ही होंगे ड्रग्स केस में एनसीबी की जांच अब भी जारी है। अब हाल ही में एक और बड़ा नाम सामने आया है। जी दरअसल एक के बाद एक नए नाम को एनसीबी ने अपने घेरे में लिया है। अब इसी लिस्ट में नाम शामिल हुआ है कॉमेडियन भारती सिंह का। NCB ने उनके अंधेरी स्थित घर पर छापा मारा है और वहां से गांजा बरामद हुआ है। जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक NCB भारती के घर पहुंची और छापा मारा और उन्हें वहां पर गांजा मिला है।

इससे ज्यादा डिटेल्स अब तक सामने नहीं आई हैं लेकिन यह कहा जा रहा है कि NCB के द्वारा पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की। एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ(गांजा) मिला है। आप जानते ही होंगे अब तक कई सारे स्टार्स ड्रग्स मामले में एनसीबी के निशाने पर रहे हैं। बीते दिनों ही एक्टर अर्जुन रामपाल से भी एनसीबी ने लंबी पूछताछ की थी और उनके घर पर छापा मारा था। वहीं अगर बात करें भारती सिंह की तो वह कॉमेडी की दुनिया का जाना माना नाम है। बात करें भारती की तो वह आजकल द कपिल शर्मा शो में नजर आ रहीं हैं।

अब बात करें सुशांत सिंह राजपूत मामले की तो इसी मामले के बाद से एनसीबी ने अपनी इनवेस्टिगेशन शुरू की। उसके बाद से कई सारे बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधा गया है। इस लिस्ट में सबसे पहले रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती शामिल हुए। उनके बाद दीपिका पादुकोण, राकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान समेत कई सारी नामी एक्ट्रेस के नाम आए।

महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून पर मंत्री बोले- 'जरूरत नहीं'

फ्रांस के राजदूत ने पूर्वोत्तर भारत में DoNER मंत्री के साथ संभावित परियोजनाओं पर की चर्चा

ड्रग्स मामले में NCB का एक्शन जारी, कॉमेडियन भारती के घर मारा छापा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -