शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करके बुरे फंसे समीर वानखेड़े, अब उनके खिलाफ ही शुरू हुई NCB की जाँच
शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करके बुरे फंसे समीर वानखेड़े, अब उनके खिलाफ ही शुरू हुई NCB की जाँच
Share:

मुंबई: मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगे संगीन आरोपों की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। जिस क्रूज ड्रग्स मामले की छानबीन अभी समीर वानखेड़े कर रहे हैं, इसी मामले के एक गवाह प्रभाकर सैल ने इल्जाम लगाए हैं कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के बदले में 25 करोड़ रुपए का सौदा किया गया था।

प्रभाकर सैल ने पैसों की इस लेनदेन में समीर वानखेड़े का नाम लेकर हड़कंप मचा दिया था। जिसके बाद अब NCB की विजिलेंस टीम इस मामले की तफ्तीश कर रही है। बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस न भी इस मामले में FIR दर्ज करते हुए अपनी छानबीन शुरू कर दी है। NCB ने इस मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों की एक टीम का गठन किया है। यह टीम बुधवार को दिल्ली से मुंबई पहुंची। NCB के उप महानिदेश ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि 5 सदस्यों का दल दिल्ली से मुंबई पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि इस टीम का गठन प्रभाकर सैल के आरोपों की सच्चाई पता करने के लिए किया गया है। NCB कार्यालय से डाक्यूमेंट्स और सभी रिकॉर्ड ले लिए गए हैं। इसके साथ ही गवाहों को भी बुलाया गया है। हमने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और गवाहों के बयान जल्द लिए जाएंगे। ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि इस जांच में जिस भी गवाह की आवश्यकता होगी उसे बुलाया जाएगा, लेकिन मैं अभी किसी का नाम नहीं लूंगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण अमेरिका द्वारा रद्द किया गया चीन दूरसंचार लाइसेंस

यूपी ने खाद्य तेलों के भंडारण पर 1-25 टन तक की स्टॉक लगाई सीमा

मंत्री टी हरीश राव ने बीजेपी के घोषणापत्र का उड़ाया मज़ाक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -