मोनालिसा ने शेयर किये वाइट ड्रेस में शानदार फोटोज
मोनालिसा ने शेयर किये वाइट ड्रेस में शानदार फोटोज
Share:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत के सभी लोग अपने अपने अंदाज में उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके साथ ही भोजपुरी और टीवी स्टार मोनालिसा ने भी एक गाने के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। इसके साथ ही मोनालिसा ने कुछ समय पहले ही फैंस के साथ एक ऑडियो शेयर किया है।वहीं  इस ऑडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा कि, 'मैंने कुछ समय पहले ही इस गाने को संगीत में पिरोने की कोशिश की थी क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत का ये गाना मेरे दिल के बहुत करीब है।'आपकी जानकारी के लिए बता दें की इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए ऑडियो में मोनालिसा ने फिल्म धोनी का गाना 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' को गुनगुना रही हैं। 

इसके साथ ही हारमोनियम की धुन पर मोनालिसा इस गाने को गा रही हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के लिए मोनालिसा को इस तरह से गाना गाते देखकर फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वहीं मोनालिसा का ये अंदाज सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा तस्वीर में मोनालिसा काफी उदास नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत के देहांत की खबर ने मोनालिसा को काफी परेशान कर दिया है। वहीं ऑडियो में मोनालिसा के गाने को फैंस की काफी तारीफ मिल रही है। ऐसा पहली बार है जब मोनालिसा ने अपनी आवाज का जादू फैंस पर चलाया है।सुशांत सिंह राजपूत के लिए गाना गाने के बाद मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस तस्वीर को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि मोनालिसा पर ये आउटफिट बहुत जंच रहा है। वहीं तस्वीरों में मोनालिसा बला की खूबसूरत लग रही हैं।इसके साथ ही इन दिनों मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।इसके अलावा  बीते दिन ही फादर्स डे के मौके पर मोनालिसा ने अपने पिता के साथ अपनी कुछ यादें शेयर की थी। वहीं कोरोना वायरस आउटब्रेक के बीच मोनालिसा खुद का और अपने पति का पूरा ख्याल रखती हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही मोनालिसा अपने पति के साथ बाहर घूमने निकली थीं। इस दौरान मोनालिसा चेहरे को मास्क से कवर किए नजर आई थीं।

फेडरेशन ने रोक दी इन नौ धारावाहिकों की शूटिंग

इस सीरियल में नजर आ सकती है रुबीना दिलाइक

इशिता गांगुली जल्द निभाएंगी एक साथ 2 किरदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -