नक्सलियों ने मारी गोली, 2 की मौत
नक्सलियों ने मारी गोली, 2 की मौत
Share:

गुमला : झारखंड के बसिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल फिलहाल इस मामले में हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। मगर हत्या का कारण पैसों का लेन - देन माना जा रहा है। यह हत्या नक्सलियों द्वारा किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतकों को उनके घर से करीब 8 किलोमीटर दूर गोली मार दी गई है।

मृतकों की शिनाख्त अजय सिंह और राजू केरकेट्टा के तौर पर हुई। दरअसल नक्सली संगठन पीएलएफआई के 6 सदस्य गांव पहुंचे और अजय सिंह और राजू केरकेट्टा को काफी दूर ले गए। नक्सली मोटरसाइकिल पर सवार थे। द्वारसेनी गांव के पास पहुंचने पर दोनों को गोली मार दी गई।

गोली मारे जाने पर दोनों घायल हो गए। कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। आरोपी गोलीबारी करने के बाद भाग गए। अब पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा हत्यारों की तलाश की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -