गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर
गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर
Share:

गढ़चिरौली : शहर में पुलिस के जवानों ने एक मुठभेड़ में 12 लाख रुपए के इनामी नक्सली रामको नोराटी को ढेर कर दिया है। उसके साथ एक महिला नक्सली भी मारी गई है। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके गढ़चिरौली में नक्सलियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले भी नक्सलियों ने आईईडी के जरिए सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग टीम पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए थे।

जेट एयरवेज कर्मचारी आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने किया पीएम मोदी का घेराव

बीजापुर में दो जवान शहीद  

जानकारी के मुताबिक उधर बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों में कांस्टेबल अरविंद मिंज और सहायक सुक्खू हपका शामिल हैं। बीजापुर के एसपी गोवर्धन ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि क्रॉस फायरिंग में एक ग्रामीण भी घायल हुए हैं। नाजुक हालत में दोनों का तेलंगाना के चेरला में अखिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 

तापमान में आई हल्की गिरावट, गर्मी का कहर अब भी जारी

कई नक्सली कर चुके है आत्मसमर्पण 

बता दें इससे पहले बीजापुर जिले में पिछले रविवार को एसपी के समक्ष 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले जवानों और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के शव के साथ ही 12 बोर की एक बंदूक भी बरामद की है। ग्रेहाउंड और बीजापुर पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई की। यह मुठभेड़ पामेड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। 

उत्तराखंड : गहरी खाई में जा गिरी यात्री बस, हादसे में 10 यात्रियों की मौत

दक्षिण भारत पर मंडराया चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ का खतरा, अलर्ट जारी

तो क्या Oneplus से डर गई Samsung, स्मार्टफोन पर दे रही भारी छूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -