लगातार जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को निशाना बना रहे है नक्सली
लगातार जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को निशाना बना रहे है नक्सली
Share:

सोनभद्र : शहर से सटे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार की रात जन चौपाल लगाकर नक्सलियों ने मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसकी जानकारी होते ही बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। 

ओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचा चक्रवाती तूफान फैनी अब तक 8 लोगों की मौत

सीआरपीएफ के हवाले सीमाएं 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली कुंजमा सुक्का समेत छह को गिरफ्तार कर लिया है। बचने के चक्कर में नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं। इसका इनपुट मिलते ही पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने सीमाओं को सीआरपीएफ के हवाले कर दिया। जंगलों में कांबिंग की जा रही है। 

आप को बड़ा झटका, एक विधयक और तीन पार्षद भाजपा में शामिल

इन्हे भी कर लिया गिरफ्तार 

सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुकमा जिले के कोटा थाना क्षेत्र के किंदेरपाड़ गांव के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली कुंजमा सुक्का, वेक्को राजा, मुचाकी आत्या, कुदमा पोमा, मांडवी लच्छू और मांडवी गंगा को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली कुंजमा नक्सलियों के मिलिट्री बटालियन कंपनी एक सदस्य है। वेक्को राजा रिवोलपुशरी पार्टी का प्रमुख और लच्छू एरिया मिलिशिया का कमांडर है। दोनों के ऊपर एक-एक लाख का इनाम है।

जम्मू कश्मीर में दो आतंकी ढेर, मारा गया बुरहान वानी ग्रुप का अंतिम कमांडर

जम्मू कश्मीर: शोपियां में एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा

जानिए आखिर क्यों? आज ही के दिन मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -