नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, समारोह में लिपटा DGP से
नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, समारोह में लिपटा DGP से
Share:

रांची : 25 लाख रूपए के इनामी नक्सली बड़ा विकास उर्फ बालेश्वर उरांव ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान यह आरोपी डीजीपी डीके पांडेय से लिपट गया। मोस्टवांटेड नक्सली पर करीब 25 लाख रूपए का ईनाम रखा गया था। दरअसल बड़ा विकास पर लातेहार में 37, गढ़वा में 17 और छत्तीसगढ़ में 22 प्रकरण दर्ज हैं। इतना ही नहीं बड़ा विकास लैंडमाईंस और बम बनाने और पुलिस दल पर हमला करने में निपुण रहा है।

इस आरोपी को आत्मसमर्पण करने से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के माओवादी संघटठन को जोरदार आघात लगा। इसे माओवादी संगठन का थिंक टैंक भी माना जाता है। दरअसल झारखंड सहित 4 राज्यों की पुलिस को भी इस आरोपी की तलाश थी। इसे नक्सलियों के प्रमुख नेता अरविंद का दाहिना हाथ कहा जाता है।

हालांकि यह बात भी सामने आई है कि विकास के सरेंडर करने से अब नक्सली बेहद कमजोर हो गए हैं। ऐसे में कुछ नक्सली और आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इतना ही नहीं नक्सली भी अब अपने सिद्धांत से भटक सकते हैं। बड़ा विकास द्वारा आत्मसमर्पण करने के दौरान एडीजी एसएन प्रधान, अनुराग गुप्ता, रेजी डुंगडुंग, अजय भटनागर, एमएस भाटिया, एलमू रेंज के डीआईजी अखिलेश झा व लातेहार के एसपी अनूप बिरथरे आदि उपस्थित थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -