नक्सलियों ने डाले हथियार, सरकार ने दिए 3 लाख के पुरस्कार
नक्सलियों ने डाले हथियार, सरकार ने दिए 3 लाख के पुरस्कार
Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये नक्सली सरकार की समर्पण नीति से प्रभावित थे। इन्हें अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का दुव्र्यवहार भी झेलना पड़ता था। कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। कोंडगांव जिले के पुलिस अधीक्षक जेएस वट्टी द्वारा कहा गया कि अपने वरिष्ठ नेताओं के दुव्र्यवहार से परेशान होकर इन नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। इन नक्सलियों में गणेश कोर्रम 23 वर्ष, ललित कश्यप 22 वर्ष हैं।

इन नक्सलियों को पुरस्कार स्वरूप 3 - 3 लाख रूपए दिए गए। ये नक्सली बस्तर में प्रमुख संदेशवाहक के रूप में कार्य करते थे। इसी तरह से नक्सली कोलसाय उर्फ पंकु 30 वर्ष को 2 लाख रूपए का पारितोषिक दिया गया था।  धनीराम और फोलसिंह सलाम को 1 - 1 लाख रूपए का ईनाम दिया गया।

ये तीनों ही नक्सली हिंसक गतिविधियों में लगे हुए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति के ज़रिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -