झारखडं के सरायकेला में नक्सलियों ने किया पुलिस गश्ती दल पर हमला, पांच जवान शहीद
झारखडं के सरायकेला में नक्सलियों ने किया पुलिस गश्ती दल पर हमला, पांच जवान शहीद
Share:

सरायकेला : जिले के चांडिल के पास तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकडु साप्ताहिक हाट में शुक्रवार शाम 5.45 नक्सलियों ने पुलिस के गश्ती दल पर हमला कर दिया। इसमें दो एएसआई सहित पांच जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने पहले जवानों पर भुजाली से हमला किया फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। नक्सली पुलिस के हथियार लूटकर भाग गए। पुलिस के ड्राइवर सुखलाल कुदादा ने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। 

देश में जारी डॉक्टरों की हड़ताल के चौथे दिन 140 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

बदमाशों ने लगाए माओवाद जिंदाबाद के नारे 

जानकारी के मुताबिक शहीद हुए जवानों में एएसआई मनोधन हासदां, एएसआई गोवर्धन पासवान, कांस्टेबल युधिष्ठिर मालुवा, कांस्टेबल धनेश्वर महतो और कांस्टेबल डिबरू पूर्ति का नाम शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते हुए बदमाश माओवाद जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। घटना के बाद ढाई घंटे तक जवानों के शव सड़क पर पड़े रहे। पुलिस अफसर घटनास्थल पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। रात करीब 8 बजे डीआईजी के नेतृत्व में फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,गली में खेल रहे बच्चों को भी लिया चपेट में

पहले भी दे चुके है वारदात को अंजाम 

इसी के साथ माना जा रहा है कि घटना को नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने अंजाम दिया है। इस दस्ते ने पिछले डेढ़ महीने में सरायकेला-खरसावां में ये चौथा हमला किया है। 3 मई को नक्सलियों ने अर्जुन मुंडा के चुनाव कार्यालय को उड़ा दिया था। 21 मई को हुडांगदा में सुरू सिंचाई परियोजना के समीप धमाके किए थे जिसमें 3 जवान जख्मी हुए थे। 28 मई को कुचाई-खरसावां में एलआरपी टीम की गाड़ी ब्लास्ट में उड़ाई थी, जिसमें 25 जवान जख्मी हुए थे। डीजीपी केएन चौबे ने घटना के बाद शुक्रवार देर रात पुलिस उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई है।

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, कई यात्री घायल

हड़ताल : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की ममता बनर्जी से अपील, कहा- वह इसे अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं

चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से राज्य को अब और खतरा नहीं, सीएम विजय रूपाणी ने की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -