चतरा में माओवादियों ने मचाया उत्पात, अधेड़ की गोली मारकर हत्या
चतरा में माओवादियों ने मचाया उत्पात, अधेड़ की गोली मारकर हत्या
Share:

चतरा : शहर में कान्हाचट्टी के राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात वोटिंग से दो दिन पूर्व माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आराम से भाग निकले। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

पंजाब : चलती कार में लगी आग, जिंदा जला युवक

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को घटनास्थल से कुछ पर्चे भी मिले, जिसमें मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। मृतक की पहचान कीलेटाड़ निवासी राजकुमार सिंह भोक्ता के रूप में की गई। वो पेशे से किसान था। बीती रात वो कहीं से अपने घर जा रहाा। इसी बीच माओवादियों ने उसे पकड़ लिया और कोटाप में गोली मारकर हत्या कर दी। 

कांकेर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे कई वाहनों में लगाई आग

पर्चे फेंक भाग निकले

इसी के साथ इसके बाद शव के पास कुछ पर्चे फेंक भाग निकले। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। चुनाव के दो दिन पहले माओवादियों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम देने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. बता दें इससे पहले भी शहर में इस तरह के हादसे हो चुके है. पिछले कई दिनों से शहर में माओवादी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. 

लगातार बढ़ रहा है देश का तापमान, आगे ऐसा रहेगा हाल-ए-मौसम

घाटी में फिर हुई बर्फबारी और हिमस्खलन, कई जगह यातायात बाधित

सामरी-शंकरगढ़ रोड पर बारातियों से भरी पिकअप पलटने से, 7 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -