झारखंड नक्सली हमले में घायल 16 जवानों को इलाज के लिए रांची किया गया एयर लिफ्ट
झारखंड नक्सली हमले में घायल 16 जवानों को इलाज के लिए रांची किया गया एयर लिफ्ट
Share:

खरसावां : जिले में मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के 16 जवान घायल हो गए। घायलों में से सात जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और झारखंड जगुआर का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में एक सर्च अभियान चला रहा था तभी तड़के करीब पांच बजे यह विस्फोट हुआ।

महराजगंज में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटने के बाद लगी भीषण आग

एयरलिफ्ट कर भेजा रांची 

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था। घायल जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी। फिलहाल, मौके पर भारी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की।

हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

घटना के बाद डीजीपी ने बताया कि नक्सलियों ने यह आईईडी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए लगाए थे। कोबरा, झारखंड जगुआर और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान ने इलाके को सुरक्षित कर लिया है। इस घटना में 11 जवान जख्मी हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

जोधपुर-बालेसर रोड पर दो कारों की भिड़ंत में 10 की मौत

करतारपुर कॉरिडोर : भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुई दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों को आमंत्रण, लेकिन नहीं बुलाया गया पाक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -