क्या इलाज के लिए लंदन जा पाएंगे नवाज़ ? पाक ने नो फ्लाई लिस्ट में डाल रखा है नाम
क्या इलाज के लिए लंदन जा पाएंगे नवाज़ ? पाक ने नो फ्लाई लिस्ट में डाल रखा है नाम
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ बीमार हैं और उनके उपचार के लिए लंदन जाने पर संशय है। इसका कारण यह है सरकार ने उनका नाम नो फ्लाई लिस्ट से नहीं हटाया है। जिस शख्स के नाम को नो फ्लाई लिस्ट में डाला जाता है वह देश के भीतर या देश के बाहर उड़ान नहीं भर सकता है। 69 वर्ष के पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) अध्यक्ष ने शुक्रवार को अपने डॉक्टरों की हिदायत और परिवार के अनुरोध को मानते हुए उपचार के लिए ब्रिटेन जाने के लिए तैयार हो गए हैं।

वह रविवार सुबह पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से लंदन जाने वाले थे। एक सरकारी अधिकारी ने कहा है कि, 'सरकार शरीफ के नाम को नो फ्लाई लिस्ट से नहीं हटा सकती है क्योंकि नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (NBA) के अध्यक्ष अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए यहां मौजूद नहीं हैं।' उन्होंने कहा कि NBA के अधिकारियों ने शरीफ की मेडिकल रिपोर्ट्स मांगी हैं।

आपको बता दें कि पाक के पूर्व पीएम का दो हफ्ते तक सर्विस हॉस्पिटल में इलाज चला था। उसके बाद उनके घर में ही आईसीयू का इंतज़ाम किया गया और वहां शिफ्ट कर दिया गया था। जेल में रहने के दौरान उनकी प्लेटलेट्स काउंट 2000 के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गई थी। इसके बाद 69 वर्षीय शरीफ को 22 अक्टूबर को सर्विस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में छाया रहा अयोध्या का फैसला, विदेशी मीडिया ने दी ये प्रतिक्रिया

अभी पूरी तरह से 4G 5G शुरू नहीं हुआ, 6G नेटवर्क जारी करने की तैयारी

हवा से बनी है यह मिठाई, सबसे कम है वजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -