नौ सेना को ही आतंकवादी समझ ले लिया हिरासत में
नौ सेना को ही आतंकवादी समझ ले लिया हिरासत में
Share:

दमन: दमन में नौ सेना के अधिकारियों को आतंकी समझ पुलिस ने बंधक बना लिया। दरअसल नौ सेना के अधिकारी मॉक ड्रिल कर रहे थे। तभी स्थानीय लोगो ने इन्हें आतंकी समझ लिया। इसके बाद पुलिस ने भी इन्हें काफी देर तक बंधक बनाकर रखा।

दमन पुलिस अधीक्षक ईश सिंघल ने बताया कि बाद में मुंबई के पश्चिमी कमांडर द्वारा इनकी पहचान की पुष्टि करने के बाद इन्हें छो़ड़ दिया गया। बुधवार को दमन के कुछ लोगो ने पुलिस को यह सूचना दी कि सेना की वर्दी में कुछ लोग संदिग्ध तरीके से घूम रहे है। इसके बाद पुलिस ने छान बीन शुरु कर दी। एक सीसीटीवी फुटेज में भी ये घूमते हुए देखे गए। 

दमन पुलिस ने 5 लोगो को एक ट्रक के पास खड़े देखा और जब उनसे पूछा गया कि यहाँ क्या लेने आए हो तो वो बोले हम 200 किलो का कोई सामान लेने आए है। पुलिस ने जाँच तेज कर दी और रात को इन्हें हिरासत में ले लिया गया।   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -