आखिर क्यों आज के दिन मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस?
आखिर क्यों आज के दिन मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस?
Share:

नए दिल्ली: देशभर में 4 दिसंबर यानी आज नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। 1971 की जंग में पाकिस्तान को बुरी तरह परास्त करने में भारतीय नौसेना की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ऑपरेशन ट्राइडेंट ने युद्ध को भारत के पक्ष में मोड़ दिया था। उसी सफलता को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। वही इस अमृत काल में नौसेना 4 दिसंबर को ‘Operational Demonstration’ के माध्यम से अपनी ताकत का अहसास पूरी दुनिया को करवाने वाली है। भारतीय नौसेना के जहाज, पनडुब्बियां भी समारोह में अपना दम दिखाते दिख जाएंगे। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर भी उपस्थित रहने वाले हैं। 

भारतीय नौसेना दिवस इतिहास:-
भारतीय नौसेना, भारत के राष्ट्रपति (कमांडर-इन-चीफ) के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों की एक नौसेना शाखा है। वर्ष 1971 में, भारत-पाकिस्तान जंग के चलते, 4 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट आरम्भ करने के लिए चुना गया था। 4 दिसंबर को, भारतीय नौसेना ने औपचारिक तौर पर युद्ध में प्रवेश किया तथा कराची पर हमले निरंतर हो रहे थे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारतीय नौसेना के कारण हमारे देश को कामयाबी प्राप्त हुई। पाकिस्तान पर जीत ने हमारे देश को गौरवान्वित किया तथा भारतीय नौसेना का और भी ज्यादा सम्मान किया।

दुनिया में ये स्थान है भारतीय नौसेना का:-
दुनिया में चौथी सबसे मजबूत भारतीय नौसेना (Indian Navy Day 2021) की ताकत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। नौसेना के पास कुल जहाजों का आंकड़ा 280 से अधिक है। 1612 में भारतीय नौसेना की स्थापना हुई थी। स्वतंत्रता के पश्चात् 1950 में इसका फिर से गठन हुआ तथा इसे इंडियन नेवी का नाम दिया गया था।

पारित हुआ आरक्षण संशोधन बिल, होंगे ये बदलाव

स्कूल के छात्रों में हुआ खतरनाक झगड़ा, CCTV फुटेज देख हैरान हुए लोग

'न खाना मिला, न लगेज..', बांग्लादेश पहुँचते ही एयरलाइन्स पर भड़के दीपक चाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -