नवरात्री में राशि के अनुसार करे ये चमत्कारी उपाय, टलेगा हर संकट
नवरात्री में राशि के अनुसार करे ये चमत्कारी उपाय, टलेगा हर संकट
Share:

शारदीय नवरात्रि मतलब देवी मां की आराधना का महापर्व। सनातन धर्म में इस पर्व की खास अहमियत है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी आज 7 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्रि आरम्भ हो गए हैं। इस वर्ष दो तिथियां एक साथ पड़ने के कारण नवरात्रि आठ दिन के हैं। दुर्गा मां का ये पवित्र त्यौहार 14 अक्टूबर को महानवमी को ख़त्म होगा। इस वक़्त पूजा अर्चना से माता की कृपा प्राप्त की जा सकती है। यह इतना उत्तम वक़्त है कि अगर श्रद्धा पूर्वक माता दुर्गा की सामान्य पूजा करके सिर्फ माता शक्ति का नाम ही जपा जाय तो भी मनोवांछित फल की प्राप्ति हो जाएगी। अगर हम राशि अनुरूप कुछ खास पूजा पाठ कर सकें तो ये उनकी कृपा का खास फल तमाम राशियों पर पड़ेगा। यहां जानिए राशि अनुरूप नवरात्रि 2021 के उपाय...

1. मेष राशि नवरात्रि उपाय:-
इसका स्वामी मंगल है। माता आपको इस साल मकान ,जमीन या गाड़ी देंगी। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ कीजिए।

2. वृष राशि नवरात्रि पूजा विधि-
इसका स्वामी शुक्र है। माता की खास कृपा आप पर रहेंगे। वित्तीय स्थिति काफी बेहतर होगी। गाड़ी ले सकते हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ पूरे नवरात्रि रोजाना 9 बार करें।

3. मिथुन राशि नवरात्रि उपाय-
इसका स्वामी बुध है। इस साल भूमि या मकान लेंगे। माता के 32 नाम का पाठ कम से कम 18 बार करें।

4. कर्क राशि नवरात्रि पूजा विधि- 
इसका स्वामी चंद्रमा है। माता की आराधना के साथ साथ महादेव की उपासना भी करें। इस साल बहुत धन कमाएंगे।

5. सिंह राशि नवरात्रि उपाय-
इसका स्वामी सूर्य है। इस साल संतान को कामयाबी प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति होगी। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशि नवरात्रि पूजा विधि-
इसका स्वामी बुध है। विदेश यात्रा के साथ साथ धन का आगमन होगा। दुर्गासप्तशती का रोजाना पाठ करें।

7. तुला राशि नवरात्रि उपाय-
इसका स्वामी शुक्र है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें। धन तथा सुख समृद्धि आएगी।

8. वृश्चिक राशि नवरात्रि पूजा विधि-
इसका स्वामी मंगल है। वाहन तथा जमीन से फायदा होगा। नवरात्रि में पूरे श्री रामचरित मानस का पाठ सम्पूर्ण करें।

9. धनु राशि नवरात्रि उपाय-
इसका स्वामी गुरु है। दुर्गासप्तशती का सम्पूर्ण पाठ करें। धन की प्राप्ति के साथ साथ कोई बड़ा सम्मान प्राप्त करेंगे। घर व वाहन सुख मिलेगा।

10. मकर राशि नवरात्रि पूजा विधि-
इसका स्वामी शनि है। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का 9 बार पाठ करें। बहुत सुख समृद्धि आएगी। माता के 108 नाम का जप करें।

11. कुम्भ राशि नवरात्रि उपाय-
इसका स्वामी शनि है। इस साल संतान को कामयाबी मिलनी है। धन की प्राप्ति होगी। माता के 32 नाम को रोजाना 9 बार पढ़ें।

12. मीन राशि नवरात्रि पूजा विधि-
इसका स्वामी गुरु है। पूरे नवरात्रि में श्री रामचरित मानस का पाठ सम्पूर्ण करें। माता की कृपा सुख समृद्धि की वर्षा कर देगी।

नवरात्रि में करें इन सिद्ध मंत्रों के जाप, खत्म होगी सभी समस्याएं

क्या आप भी रख रहे हैं नवरात्रि व्रत? तो जरूर करे इन नियमों का पालन

नवरात्रि में इन 4 राशि वालों पर बरसेगी मां अंबे की कृपा, बनेंगे बिगड़े काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -