नवरात्र: आज है नवमी, जानिए पारण का समय और शुभ मुहूर्त
नवरात्र: आज है नवमी, जानिए पारण का समय और शुभ मुहूर्त
Share:

नवरात्रि का पर्व चल रहा है और आज नवरात्रि का आखिरी दिन यानी नवमी है। नवरात्रि में मां दुर्गा के भक्त देवी मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं। आप सभी को पता ही होगा इस साल नवरात्रि 26 सितंबर, सोमवार से शुरू हुई थी। वहीं इसका समापन बुधवार, 5 अक्टूबर को दशहरा या विजयदशमी पर होगा। हालाँकि नवरात्रि के दो सबसे महत्वपूर्ण दिन हैं अष्टमी और नवमी। अष्टमी और नवमी के दिन लोग व्रत का पारण करते हैं और इसी दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। अब आज नवमी का पर्व है। तो आइए हम जानते हैं पारण का शुभ मुहूर्त और दुर्गा विसर्जन का मुहूर्त।

नवरात्र पारण का समय और शुभ मुहूर्त
पारण का समय- 4 अक्टूबर 4 2022 को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट के बाद

नवमी तिथि प्रारम्भ - 3 अक्टूबर 2022 को शाम 04:37 बजे से

नवमी तिथि समाप्त - 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02:20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त- 4 अक्टूबर को सुबह 04:38 से 05:27 तक

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11:46 से दोपहर 12:33 तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02:08 से 02:55 तक

रवि योग- 4 अक्टूबर को पूरे दिन

दशमी तिथि को मां दुर्गा विसर्जन का मुहूर्त- 5 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 37 मिनट तक

कैसे करें नवरात्र में पारण- नवमी तिथि को विधिवत तरीके से मां दुर्गा सहित नौ देवियों और कलश की पूजा करें। इसी के साथ ही माता को हलवा, पूड़ी, चने और खीर का भोग लगाएं। अगर आप नवमी तिथि को पारण कर रहे हैं, तो सम्मान के साथ कन्याओं को बुलाकर भोग कराएं। इसके बाद हवन आदि करके विसर्जन कर दें। देवी दुर्गा की षोडषोचार पूजा करें और इसी के साथ कन्या भोज कराएं। अंत में हवन करें।

नवरात्रि लुक में मोना को देख फैंस भी हो गए घायल

ये है मां दुर्गा की सबसे भारी और ऊंची मूर्ति, 35 लाख में बनकर हुई तैयार

नवरत्रि में अपनाए अभिनेत्रियों के ये ग्रीन लुक, लगेंगी सबसे आकर्षक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -