मंदिरो में उमड़ी भक्तों भी भीड़
मंदिरो में उमड़ी भक्तों भी भीड़
Share:

नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को दिल्‍ली एनसीआर के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्‍तों की भारी कतार देखने को मिली। माँ के  दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालु बड़ी मात्रा में उमड़ पड़े। मंदिर परिसर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने हेतु दिल्‍ली के अन्य मंदिरों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है 

नवरात्रि के प्रत्येक दिन माँ के विविध स्वरूपों की आराधना की जाती है। देवी को मातृ शक्ति यानी स्नेह, करूणा और ममता का स्वरूप मानकर पूजा अर्चना की जाती है।  देवी के नौ स्‍वरूपों में सबसे पहला स्‍वरूप शैलपुत्री का हैं।  शास्‍त्रों  के अनुसार पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण इन नाम शैलपुत्री रखा गया। माँ का वाहन वृषभ है और इनके दाएँ हाथ में त्रिशूल और बाएँ हाथ में कमल का फूल है।

शैलपुत्री माँ की पूजा का विधि विधान :
सर्वप्रथम घर में  देवी का कलश स्‍थापित किया जाता है । कलश स्थापित करने के लिए लकड़ी के पाटे पर लाल कपड़ा बिछाएं। फिर उसमें शुद्ध जल भरें, आम के पत्ते लगाएं और पानी वाला नारियल उस कलश पर रखें। इसके बाद उस कलश पर रोली से स्वास्तिक का निशान बनाएं। नारियल पर कलावा और चुनरी  बांधें। 
अब उस कलश को पूजा घर में स्थापित कर दें। अब मां शैलपुत्री को कुमकुम लगाएं, चुनरी ओढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। सुपारी, लोंग, घी, प्रसाद इत्यादि का भोग लगाएं।इसके बाद व्रत का संकल्प लें और मां शैलपुत्री की कथा पढ़ें। साथ ही मां शैलपुत्री के मंत्र का उच्चारण भी करें। 

" वन्दे वञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम् |
वृषारूढाम् शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् || "

मान्यता है कि माता शैलपुत्री की भक्तिपूर्वक पूजा करने से मनुष्य कभी रोगी नहीं होता।

 

आज से होगा दुर्गा पूजा का आरम्भ, बंगाल की सड़को पर बनाई गई बड़ी रंगोलियां

 

हिन्दू धर्म में क्यों मनाया जाता है नवरात्री का पर्व, जानें ये रहस्य

नवदुर्गाओं में प्रथम - शैलपुत्री

घरों में फैलेगी माता रानी की लालिमा, भक्तों पर बरसेगा माँ का आशीर्वाद...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -