नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, बताया 13-सूत्रीय एजेंडा
नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, बताया 13-सूत्रीय एजेंडा
Share:

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज यानी रविवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। मिली जानकारी के तहत इस पत्र में सिद्धू ने कुछ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के बारे में बताया, जिन्हें पंजाब सरकार को पूरा करना चाहिए। ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धू ने ये पत्र ऐसे समय पर लिखा है, जब उनकी राज्य के मुख्यमंत्री के चरणजीत सिंह चन्नी के साथ तकरार देखने को मिल रही है। मिली जानकारी के तहत सिद्धू ने अपने पत्र में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कांग्रेस के घोषणापत्र के लिए 13-सूत्रीय एजेंडा के साथ एक पंजाब मॉडल पेश करने के लिए भी समय मांगा।

यह पत्र पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव के रेफरेंस में लिखा गया है। आपको यह भी जानकारी दे दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था, 'उनकी चिंताओं का समाधान कर दिया गया है और पार्टी ने कहा कि वह राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में बने रहेंगे।' आपको यह भी बता दें कि यह घटनाक्रम सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद आया है। आप सभी जानते ही होंगे कि पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी और सिद्धू के बीच तनाव तब हुआ जब कांग्रेस हाईकमान, चन्नी और रावत ने सिद्धू को ध्यान में रखे बिना पंजाब के नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दे दिया। सूत्रों का कहना है कि राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट में शामिल किए जाने से सिद्धू नाराज थे।

इसी के साथ उन्होंने यह भी शिकायत की, कि सिद्धू के वफादारों में से केवल परगट सिंह को ही उनकी पसंद का पोर्टफोलियो मिला। जी दरअसल सिद्धू का कहना है कि उन्हें कैबिनेट विस्तार में हाईकमान द्वारा दरकिनार कर दिया गया और अमरिंदर सिंह के वफादार ब्रह्म मोहिंद्रा को एक बड़ा पद दिया गया।

आज से शुरू होंगे T20 World Cup, जानिए सभी जरुरी नियम

एक बार फिर सलमान खान के दीवाने हुए फैंस, जानिए क्या है वजह?

इस राज्य में सस्ता होगा पेट्रोल! सीएम ने दिए संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -