नवजोत सिंह सिद्धू देंगे किसानों को अपनी जेब से 24 लाख का मुआवजा
नवजोत सिंह सिद्धू देंगे किसानों को अपनी जेब से 24 लाख का मुआवजा
Share:

नई दिल्ली। पंजाब में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सिद्धू किसान हित में काम करने जा रहे हैं। जी हां उन्होंने राजा सांसी के पीड़ित किसानों को अपनी जेब से मुआवजा देने की घोषणा की है। दरअसल इस क्षेत्र के किसानों की फसल आिग लगने से नष्ट हो गई थी। मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वे किसान का दुख समझते हैं। जिस तरह से किसान की फसल का नुकसान हुआ है वह उन्हें पता है इसके लिए वे अपनी जेब से मुआवजा देने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि पंजाब के ओठियां में भीषण आग से बर्बाद हुई फसल के लिए सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा दिए जाने की बात की गई है लेकिन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी जेब से भी किसानों को मुआवजा देने की घोषणा कर डाली है। इसे कांग्रेस सरकार के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू जो मुआवजा अपनी जेब से प्रदान करेंगे वह तकरीबन 24 लाख रुपए होगा।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को लगी भीषण आगे के चलते किसानों की फसल आग की चपेट में आ गई थी। बड़े पैमाने पर किसानों का नुकसान हुआ था। राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की थी। इस दौरान यह बात सामने आई थी कि आगजनी आसपास के विद्युत तारों में स्पार्क होने के कारण हुई। देखते ही देखते आग ने फसलों को अपने दायरे में ले लिया। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्ध ने मुआवजे की घोषणा की।

माना जा रहा है कि किसानों की लगभग 300 एकड़ फसल नष्ट हो गई। सिद्धू ने राजा सांसी के प्रभावित क्षेत्र का दौरान किया और घटना की जानकारी ली। गौरतलब है कि पीड़ित किसानों को सरकार 8 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की घोषणा की है। जबकि सिद्धू 24 लाख रुपए मुआवजा देंगे।

'एक दोस्त आजकल नाराज होकर बैठा है'...

तो क्या सिद्धू ने भी छोड़ा कपिल का शो

सिद्धू के जोक्स वल्गर और डबल मीनिंग डायलॉग्स, केस हुआ दर्ज

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -