किसान बिल के विरोध में सड़क पर उतरे नवजोत सिंह सिद्धू, किया प्रदर्शन
किसान बिल के विरोध में सड़क पर उतरे नवजोत सिंह सिद्धू, किया प्रदर्शन
Share:

आप सभी जानते ही होंगे केंद्र सरकार के द्वारा पारित किए गए कृषि बिलों के खिलाफ इस समय सभी जगह अनशन देखने के लिए मिल रहे हैं। कई लोग हैं जो इसे नहीं मान रहे हैं। अब इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है। बीते बुधवार को पंजाब के अमृतसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया। वहीं इस दौरान पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आए। उन्होंने भी सड़कों पर उतरकर किसान बिल के विरोध में हुंकार भरी।

जी दरअसल पंजाब और हरियाणा में इस बिल के खिलाफ सबसे आक्रामक तौर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां सभी राजनीतिक दलों की तरफ से एकजुटता दिखाई गई है, इसी के साथ ही अन्य किसान संगठन भी इस बिल के विरोध में सामने आए हैं। वैसे अब बात करें नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में तो वह पिछले काफी लंबे वक्त से गायब थे और अब जाकर वह किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए हैं। जी दरअसल उनका पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के साथ रिश्ता सही नहीं रहा है, यही वजह है कि वह पंजाब की पॉलिटिक्स में कम एक्टिव हैं।

आप सभी को बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह में दरार सामने आई थी और उस दौरान दोनों ने खुलकर एक दूजे का विरोध किया था। उस दौरान विवाद काफी लम्बा चला था और इसी विवाद के बाद जुलाई 2019 में सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

देश में लॉन्च हुआ एप्पल का फर्स्ट ऑनलाइन स्टोर, मिलेगी ये सुविधा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने महामारी की द्वितीय विश्वयुद्ध से की तुलना

बड़ी खबर: अब अमेरिका में रुकेगा चीनी वस्तुओं का व्यापार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -