सिद्धू ने चलाया राजनीति का स्ट्रेट ड्राईव
सिद्धू ने चलाया राजनीति का स्ट्रेट ड्राईव
Share:

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव के पूर्व जहां आम आदमी पार्टी के बल्लेबाज स्वरूप मंत्री संदीप कुमार की राजनीतिक पिच पर गिल्लियां उड़ गई हैं वहीं आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयासों के बीच पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू ने राजनीति के मैदान में अपनी दूसरी पारी की धमाकेदार शुरूआत की है। दरअसल सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव हेतु नया मोर्चा तैयार किया है। सिद्धू ने नए मोर्चे का नाम आवाज-ए-पंजाब रखा है।

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने इस बात की पुष्टि की है। दरअसल सिद्धू ने पूर्व हाॅकी खिलाड़ी परगट सिंह के साथ मिलकर पंजाब में आवाज़ ए पंजाब नाम से एक नया फ्रंट तैयार किया है। परगट सिंह ने फोटो साझा कर पंजाब में नए फ्रंट की जानकारी भी प्रदान की है। फ्रंट में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस व उनके भाई बलविंदर सिंह बैंस सम्मिलित हैं।

दरअसल परगट और बैंस भाईयों के प्रारंभ में आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा भी की गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे पार्टी के संपर्क में थे। दरअसल आम आदमी पार्टी के परिवार के दो सदस्यों को टिकट न दिए जाने वाले नियम उनकी पार्टी के आड़े आ रहा है।

दरअसल सिद्धू का नया मोर्चा पंजाब में अंदरूनी कलह से जूझ रही आम आदमी पार्टी हेतु एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। माना जा रहा था कि सिद्धू भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले थे मगर अब उन्होंने तीसरा मोर्चा बनाकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। अब पंजाब के चुनाव बेहद दिलचस्प होने की संभावना है।

पंजाब चुनाव: 117 के लिये 1600 उम्मीदवार...

खली बोले- मैंने नहीं थामा ’AAP’ का दामन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -