हाथी पर चढ़कर सिद्धू ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार को जमकर घेरा
हाथी पर चढ़कर सिद्धू ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार को जमकर घेरा
Share:

अमृतसर: पटियाला में कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिद्धू ने गुरुवार को हाथी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते सबसे अधिक किसान, मजदूर और मिडिल क्लास लोग प्रभावित हो रहे हैं। आमजन महंगाई के कारण परेशान है।

सिद्धू ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए यह एक सांकेतिक प्रदर्शन है, क्योंकि हाथी के आकार की तरह ही सभी चीजों की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस दौरान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता पटियाला के अनारदाना चौक पर जमा हुए। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए। इस दौरान नवजोत सिद्धू ने कहा कि महंगाई निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में गरीब आदमी के लिए जीवन यापन करना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वस्तुओं की कीमतें हाथी की तरह बढ़ रही हैं, जो कि मध्यम वर्ग औऱ गरीब जनता की पहुंच से बाहर हैं।

सिद्धू को एक साल की जेल:- 

बता दें कि पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल जेल की सजा सुनाई है। यह सजा सिद्धू को 1988 के रोड रेज केस में सुनाई गई है। सिद्धू के खिलाफ रोडरेज मामले पर सुनवाई हो रही है। उनका वर्ष 1988 में यानी लगभग 34 वर्ष पूर्व पटियाला में पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था।  जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई थी।  इस मामले में पहले शीर्ष अदालत ने सिद्धू को एक हजार रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। इसके खिलाफ पीड़ित पक्ष ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी। 

कांग्रेस के बाद अब राजस्थान में जुटेंगे भाजपा नेता, पार्टी की हाई लेवल मीटिंग में शामिल होंगे डॉ रमन सिंह

कांग्रेस छोड़ते ही तल्ख हुए हार्दिक पटेल के तेवर, राहुल-प्रियंका पर जमकर साधा निशाना

आज़म खान को 89वें केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, क्या अब जेल से बाहर आ जाएंगे सपा नेता ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -