बादलों ने पंजाब को बना दिया भिखारी
बादलों ने पंजाब को बना दिया भिखारी
Share:

चंडीगढ़। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और भाजपा के पूर्व सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस मेें शामिल होने के बाद अकाली दल अरौर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पूरे पंजाब में 3 लाख करोड़ का कर्ज दिया गया है तो दूसरी ओर 1 करोड़ 88 लाख रूपए केवल पंजाब सरकार के ही हैं।

सिद्धू ने आरोप लगाया और कहा कि बादल के कारण पंजाब की हालत बहुत खराब हो गई है। राज्य को इन लोगों ने भिखारी बना दिया साथ ही पंजाब सरकार के माध्यम से बादलों ने कर्ज निजी स्वार्थ के लिए लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के युवा नशे की लत छोड़कर मार्ग पर आ जाऐंगे तो फिर उन्हें नया लक्ष्य मिल जाएगा।

उनका कहना था कि कांग्रेस मेें वापसी कर उन्हें सुखद अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां पर शराबखोरी बढ़ी है स्थिति यह है कि यहां पर साढ़े बारह हजार शराब के ठेके दिए गए हैं। इतना ही नहीं यहां पर केवल 5 हजार करोड़ रूपए की कमाई हो रही है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -