नवजोत सिंह सिद्धू को गंभीर बीमारी,अस्पताल में भर्ती
नवजोत सिंह सिद्धू को गंभीर बीमारी,अस्पताल में भर्ती
Share:

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और बीजेपी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को मंगलवार को नसों में रक्त का थक्का जमने (DVT) की बीमारी के इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे की सिद्धू को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने जानकारी में बताया की नवजोत सिंह सिद्धू को नसों में खून का थक्का जमने (DVT) की बीमारी के चलते मंगलवार शाम को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही डॉक्टरों ने कहा की समय पर इलाज नहीं करने पर इस बीमारी से जान को खतरा पैदा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार सिद्धू का इलाज किया जा रहा है और उनके हालत में सुधार आ रहा है। उनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। बता दे की DVT बीमारी के कारण अंदर की नसों में खून का थक्का जम जाता है जिसके कारण सामान्य रक्त प्रवाह नहीं हो पाता है। इस बीमारी के लक्षणों में सूजन और दर्द शामिल हैं। यह बीमारी अक्सर पेरो में होती है। वही सिद्धू ने ट्वीट कर कहा की, बीमार हूं लेकिन नाटआउट हूं। ईश्वर की कृपा से खतरनाक बीमारी (DVT) से अच्छी तरह उभर रहा हूं। जिंदगी नाजुक है इसे बहुत संभाल कर रखें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -