'सिद्धू क्रूर आदमी, पैसे के लिए अपनी माँ को घर से निकाला, रेलवे स्टेशन पर हुई मौत..', बहन का दावा
'सिद्धू क्रूर आदमी, पैसे के लिए अपनी माँ को घर से निकाला, रेलवे स्टेशन पर हुई मौत..', बहन का दावा
Share:

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर उनकी बहन ने कई संगीन इल्जाम लगाए हैं। उनकी बड़ी बहन सुमन तूर ने सिद्धू पर अपनी मां को बुढ़ापे में 'पैसे की खातिर' छोड़ने का इल्जाम लगाया है। अमेरिका में रहने वाली सुमन तूर ने नवजोत सिद्धू को 'क्रूर इंसान' भी कहा है। सुमन तूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि 1986 में उनके पिता के निधन के बाद सिद्धू ने अपनी बुजुर्ग मां को छोड़ दिया और बाद में 1989 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बेसहारा महिला के रूप में उन्होंने दम तोड़ दिया।

बता दें कि सुमन तूर इस वक़्त चंडीगढ़ में हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि नवजोत सिद्धू ने 1986 में उनके पिता के निधन के बाद उन्हें और उनकी मां को घर से बाहर निकाल दिया था। तूर ने दावा करते हुए कहा कि उनकी मां की 1989 में एक रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई थी। उन्होंने आगे कहा कि, 'हमने काफी मुश्किल समय देखा है। मेरी मां चार महीने से अस्पताल में थीं। मैं जो कुछ भी दावा कर रही हूं मेरे पास उसके दस्तावेजी प्रमाण मौजूद हैं।'

सुमन ने आरोप लगाते हुए कि सिद्धू ने संपत्ति के लिए उनसे संबंध तोड़ लिया। उन्होंने कहा कि, 'मेरे पिता ने पेंशन के अलावा एक घर और भूमि समेत संपत्ति छोड़ी थी।' उन्होंने कहा कि, 'नवजोत सिंह सिद्धू ने पैसे के लिए अपनी मां को छोड़ दिया। हमें सिद्धू से कोई पैसा नहीं चाहिए।' सिद्धू को "क्रूर व्यक्ति" बताते हुए, सुमन तूर ने दावा किया कि उन्होंने 1987 में इंडिया टुडे के साथ एक इंटर्व्यू में अपने माता-पिता के अलग होने को लेकर झूठ बोला था। तूर ने कहा कि, 'सिद्धू ने हमारे माता-पिता के बारे में जो भी दावा किए हैं, वह झूठ है।'

आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पंजाब चुनाव: सिद्धू को घर में ही पटखनी देने का प्लान, अकाली दल ने मजीठिया को बनाया हथियार

टीपू सुल्तान के नाम पर छिड़ा विवाद! BJP के विरोध पर बोले संजय राउत- ये सब इतिहासचार्य इतिहास बदलेंगे?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -