पंजाब में कांग्रेस को ले डूबा 'माफिया प्रेम' ? सिद्धू ने किया बड़ा दावा
पंजाब में कांग्रेस को ले डूबा 'माफिया प्रेम' ? सिद्धू ने किया बड़ा दावा
Share:

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी का नवीनीकरण करना होगा। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की शिकस्त के लिए माफिया राज को जिम्मेदार करार दिया है। सिद्धू ने आगे कहा कि, 'डंके की चोट पर कहूंगा कि कांग्रेस 5 वर्ष के माफिया राज के कारण हारी है। मैं इस माफिया राज के खिलाफ लड़ता रहा। यह लड़ाई सिस्टम के विरुद्ध थी। कुछ लोगों का धंधा था, जो राज्य को दीमक की तरह खा रहा था। इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल थे।'

गौरतलब है कि सिद्धू इससे पहले भी सूबे के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को आड़े हाथ ले चुके हैं। अवैध रेत खनन का मामला सामने आने से बाद से सिद्धू लगातार चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साध रहे हैं। चन्नी के अलावा वह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी माफिया राज को बढ़ावे देने के इल्जाम लगाते रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने गत वर्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था और चरणजीत सिंह चन्नी को CM पद मिला था।

इससे पहले गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के सीएम भगवंत मान को रबर का गुड्डा बताया है। कांग्रेस नेता ने विपक्ष के उस आरोप को भी सही ठहराया है कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) हाईकमान के इशारे पर पंजाब में सरकार चला रही है। सिद्धू ने यह भी दावा किया कि भगवंत मान के सत्ता की गद्दी पर बैठने के बाद कानून व्यवस्था में भारी गिरावट आई है।

कारकेड में घुसी रमेश बैस की पत्नी की कार, सुरक्षा में हुई चूक से मचा बवाल

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन भी हुए 'बुलडोज़र' के मुरीद, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीर

'जामा मस्जिद में जल चढ़ा तो, हज़ारों लोगों का खून बहेगा..', सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की खुली धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -