पंजाब कांग्रेस में दो फाड़, दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी से मिले सिद्धू
पंजाब कांग्रेस में दो फाड़, दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी से मिले सिद्धू
Share:

नई दिल्लीः पंजाब कांग्रेस में अंतरकलह तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम अमरिंदर सिंह में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सीएम अमरिंदर सिंह और सरकार पर निशाना साध रहे हैं। बता दें कि 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने सभी विधायकों, मंत्रियों और राज्य के नेताओं को दिल्ली बुलाया है।

कांग्रेस ने मंगलवार को बागी विधायकों को खुश करने का प्रयास कर रही है, जिन्होंने अगले साल के चुनाव से पहले सीएम अमरिंदर सिंह के नेतृत्व पर सवाल उठाया है। पंजाब उन तीन राज्यों में से एक है जहां पार्टी अपने दम पर राज कर रही है। इस मुद्दे को हल करने के लिए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने सिद्धू से मुलाकात की। जो पार्टी के अंदर अमरिंदर सिंह के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी हैं। बैठक के बाद सिद्धू ने कहा कि "पंजाब जीतेगा, पंजाबी जीतेगी। उन्होंने कहा कि, "मैं यहां जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक लोगों की आवाज उठाने आया हूं। लोकतांत्रिक सत्ता पर मेरा स्टैंड वही है। जनता की शक्ति उनके पास वापस आनी चाहिए। मैंने स्पष्ट रूप से सच कहा है।"

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस MLA नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पटियाला में अपने घर पर काला झंडा लगाया। सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ''विरोध में काला झंडा लगाया। हर पंजाबी को किसानों का समर्थन करना चाहिए।''

झारखंड सरकार के पास कोरोना वैक्सीन खरीदने को पैसे नहीं, CM सोरेन बोले- मुफ्त में टीके दे केंद्र

नहीं माना केंद्र का आदेश, बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव बंदोपाध्याय को मिला नोटिस, पूछा- क्यों ना लें एक्शन?

चीन में मिला एक और घातक वायरस, H10N3 बर्ड फ्लू से इंसान के संक्रमित होने का पहला केस दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -