मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में सिद्धू शामिल, अमरिंदर को जगह नहीं
मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में सिद्धू शामिल, अमरिंदर को जगह नहीं
Share:

अमृतसर: कांग्रेस के हाईकमान ने मध्य प्रदेश में होने वाले उप चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी के 30 नेताओं को शामिल किया गया है। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है। वहीं पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस ने बिहार चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। 30 स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर को 11वें स्थान पर शामिल किया गया था। जबकि 2017 विधानसभा चुनाव में पंजाब के लिए अहम चेहरा रहे नवजोत सिंह सिद्धू को सूची में शामिल नहीं किया गया था। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' के दौरान मोगा की रैली में सिद्धू ने अपनी ही सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

उस समय राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता इसी कारण कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची से सिद्धू का नाम गायब था। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर सिंह को शामिल किया था। बता दें कि मध्य प्रदेश के उप चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा, जिसके नतीजे 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे। 

पुलिस की हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, गवर्नर धनखड़ ने सीएम ममता को लिखा पत्र

फ्रोजन फूड पैकेट की सतह पर मिला 'जिन्दा' कोरोना वायरस, वैज्ञानिकों की समस्या बढ़ी

डॉ हर्षवर्धन बोले- नवरात्री में अपनी भूमिका याद रखें, जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -